Home Box Office‘दृश्यम 2 से बेहतर है नई फिल्म’, ताल ठोककर बोले अजय देवगन, कहा- बस एक मलाल रह गया – Ajay Devgn says Drishyam The Conclusion Beats Drishyam 2 box office advance booking review mohanlal tmovb

‘दृश्यम 2 से बेहतर है नई फिल्म’, ताल ठोककर बोले अजय देवगन, कहा- बस एक मलाल रह गया – Ajay Devgn says Drishyam The Conclusion Beats Drishyam 2 box office advance booking review mohanlal tmovb

by BollywoodNewsAndMovie


अभिषेक पाठक की फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं. मुंबई में चल रहे FICCI फ्रेम्स 2026 में अजय देवगन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने मंगलवार को फिल्म देखी और ये ‘दृश्यम 2’ से बेहतर है. 

दृश्यम को लेकर क्या बोले अजय 
अजय देवगन ने ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के बारे में बात करते हुए कहा, जिस तरह स्क्रिप्ट और फिल्म तैयार हुई है, मुझे लगता है कि हमें यहीं रुक जाना चाहिए. मैंने कल (मंगलवार) को फिल्म देखी. मेरी निजी राय है कि ये इसके दूसरे पार्ट से बेहतर है, तो उम्मीदें बंधी हैं. 

मोहनलाल को दिखाना चाहते हैं फिल्म
‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ दोनों मलयालम की इसी नाम की फिल्मों के रीमेक थे. दोनों फिल्म में साउथ सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल लीड रोल में थे. यहां ट्विस्ट ये है कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ एक नई कहानी है और मलयालम ‘दृश्यम 3‘ का रीमेक नहीं है.

पैनल चर्चा में अजय ने बताया कि वो फिल्म मोहनलाल को दिखाना चाहते थे, लेकिन मलयालम एक्टर छुट्टियों पर हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने लाल सर को फोन किया था, क्योंकि मैं चाहता था कि वो फिल्म देखें. इस बार हमने पूरी तरह नया रास्ता अपनाया है. मुझे लगा कि उनकी तरफ से एक तरह की मंजूरी मिल जाए तो अच्छा रहेगा, इसलिए मैं चाहता था कि वो फिल्म देखें. वो छुट्टियों पर हैं. मुझे लगता है कि वे वहीं फिल्म देख लेंगे.’

कब रिलीज होगी फिल्म
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जो दर्शक इसका पहला पार्ट भाग देख चुके हैं, वो अच्छी तरह जानते हैं कि फिल्म में 2 अक्टूबर को क्या हुआ था.

अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार है. Sacnilk के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में फिल्म अब तक 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment