Box Office Collection: इन दिनों थिएटर्स में कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्में लगी हुई हैं, जिनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) पर लगातार नजर रखी जा रही है. नानी की ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, ‘द वन’ (The Vvaan) भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मौजूदगी के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है. आइए जानते हैं कि सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया हैं.
बॉक्स ऑफिस पर ‘द पैराडाइज’ की रफ्तार जारी
साउथ एक्टर नानी की ‘द पैराडाइज’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार जारी है. 24 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने छह दिनों में ही भारत में 101.50 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर लिया है. मंगलवार को फिल्म के खाते में 4.40 करोड़ रुपये जुड़े. वहीं, दुनियाभर में भी फिल्म का कारोबार 150.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ऐसे में आने वाले दिनों में ‘द पैराडाइज’ के 200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने पर सभी की नजरें रहेंगी.
‘द वन’ ने किया बेहतरीन कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. 25 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का घरेलू कलेक्शन अब 44.85 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, दुनियाभर में ‘द वन’ ने 57.95 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है.
‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ ने किया इतना कलेक्शन
मार्वल की ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ सात साल बाद नए ट्विस्ट के साथ सिनेमाघरों में वापस आई है. फिल्म की वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन अभी सीमित दिखाई दे रहा है. बीते दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ इसका कुल घरेलू कलेक्शन 27.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
‘हनुमान अंश’ का भी जलवा कायम
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा लगातार बरकरार है. नीम करोली बाबा से प्रेरित इस फिल्म ने रिलीज के 54वें दिन भी 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस कलेक्शन के साथ भारत में फिल्म का कुल कारोबार 312.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ अब तक 408 करोड़ रुपये कमा चुकी है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की धीमी हुई रफ्तार
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करने वाली ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. अली फजल स्टारर फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन यानी मंगलवार को 70 लाख रुपये कमाए. इस कलेक्शन के साथ फिल्म का घरेलू कलेक्शन 228.35 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, दुनियाभर में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब तक 332.54 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
सवाल 1: ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘The Paradise’ earned at the box office so far?)
जवाब: ‘द पैराडाइज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 150.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
सवाल 2: ‘द वन’ का अब तक का कलेक्शन कितना है? (What is the total collection of ‘The One’?)
जवाब: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ ने भारत में 44.85 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 57.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
सवाल 3: ‘हनुमान अंश’ ने 54वें दिन कितना कलेक्शन किया? (How much did ‘Hanuman Ansh’ earn on Day 54?)
जवाब: ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 54वें दिन 3.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
सवाल 4: ‘हनुमान अंश’ का कुल घरेलू कलेक्शन कितना है? (What is the domestic collection of ‘Hanuman Ansh’?)
जवाब: फिल्म ने भारत में अब तक 312.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
सवाल 5: ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है? (What is the worldwide collection of ‘Hanuman Ansh’?)
जवाब: ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में अब तक 408 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
Tags : The Vvaan Movie | The Vvaan Movie Review | Box Office Report | box office review | The Paradise 2026 | The Paradise 2026 movie | The Paradise Hindi Trailer | The Paradise Movie | The Paradise Trailer | The Paradise Teaser
