रामपुर। पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक पति ने विरोध किया आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए तो पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर निवासी एक युवक ने साइबर थाने में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। जब आईडी की जांच की तो सामने आया कि भोट थाना क्षेत्र के केशोंगली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह उसकी पत्नी की फोटो-वीडियो प्रसारित कर रहा है।
पीड़ित ने जानकारी के बाद फोटो-वीडियो वायरल करने का विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी बच्ची को उठा ले जाने तथा उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
