Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. अब शो में हुए मिडवीक एविक्शन ने घर के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया है. रीति तिवारी को अचानक शो से बाहर कर दिया गया. उन्हें अपना सामान समेटकर घर से विदा लेना पड़ा. इस तरह रीति का (Rhiti Tiwari) ‘बिग बॉस 20’ का सफर उम्मीद से पहले ही खत्म हो गया.
Sony TV: ‘ Hanuman Ansh’ के बाद अब टीवी पर दिखेगी नीम करोली बाबा की कहानी, मेकर्स ने किया एलान
‘बिग बॉस 20’ में हुआ चौंकाने वाला मिडवीक एविक्शन (Rhiti Tiwari EVICTED From Bigg Boss 20)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/10/01/rhiti-tiwari-2026-10-01-12-43-21.jpg)
दरअसल, ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला, जब बिग बॉस ने उदिति, माही विज और यंग DSA को सीक्रेट रूम में बुलाया. तीनों को बताया गया कि उन्हें घर के एक कंटेस्टेंट को तुरंत बाहर करने का फैसला लेना है. इसके लिए उन्हें आपस में चर्चा करके एक नाम चुनना था. आमतौर पर शो में एविक्शन नॉमिनेशन और दर्शकों की वोटिंग के जरिए होता है, लेकिन इस बार यह फैसला सीधे इन तीनों कंटेस्टेंट्स को सौंपा गया. काफी बातचीत के बाद तीनों ने एक नाम पर सहमति जताई.
रीति तिवारी का सफर हुआ खत्म
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/10/01/rhiti-tiwari-2026-10-01-12-44-51.jpeg)
वहीं उदिति, माही विज और यंग DSA ने आपसी चर्चा के बाद रीति तिवारी का नाम चुना, जिसके बाद ‘बिग बॉस 20’ में उनका सफर खत्म हो गया. रीति के एविक्शन से घर के बाकी सदस्यों के बीच भी हलचल देखने को मिली. चूंकि इस बार बेघर करने का फैसला सामान्य नॉमिनेशन और वोटिंग प्रक्रिया से अलग तरीके से हुआ, इसलिए इस एविक्शन ने शो में नई चर्चा को जन्म दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीनों ने रीति का नाम चुनने के पीछे क्या वजह बताई और इस फैसले का घर के समीकरणों और उनके आपसी रिश्तों पर आने वाले दिनों में क्या असर पड़ता है.
वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई थी रीति तिवारी को फटकार
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/10/01/rhiti-tiwari-a-2026-10-01-12-44-51.jpeg)
वहीं, पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने कई विवादों पर कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई थी. इस दौरान रीति तिवारी और उदिति सिंह के बीच हुए विवाद पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. अब फैंस को आने वाले वीकेंड का वार का इंतजार है.
इस हफ्ते नॉमिनेट हैं ये सदस्य
अरिश्फा खान और आसिफ खान को छोड़कर इस हफ्ते 2-4 नहीं बल्कि 11 कंटेस्टेंट डेंजर जोन में हैं. दर्शक शो को JioHotstar पर भी देख सकते हैं. ‘तथास्तु’ थीम के साथ शुरू हुए इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को गेम में बने रहने के लिए अतिरिक्त मौके दिए जा रहे हैं. इसके बावजूद ईशा रिखी के बाद रीति तिवारी को मिडवीक एविक्शन के चलते घर से बाहर होना पड़ा.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. ‘बिग बॉस 20’ से कौन बाहर हुआ है? (Who has been evicted from Bigg Boss 20?)
A: रीति तिवारी को ‘बिग बॉस 20’ से एविक्ट कर दिया गया है.
Q2. रीति तिवारी का एविक्शन कैसे हुआ? (How was Rhiti Tiwari evicted?)
A: रीति तिवारी को मिडवीक एविक्शन के दौरान घर से बाहर होना पड़ा.
Q3. रीति तिवारी के खिलाफ किसने फैसला लिया? (Who selected Rhiti Tiwari for eviction?)
A: उदिति सिंह, माही विज और यंग DSA ने आपसी चर्चा के बाद रीति तिवारी का नाम चुना.
Q4. क्या रीति तिवारी का एविक्शन नॉमिनेशन के जरिए हुआ था? (Was Rhiti Tiwari evicted through the regular nomination process?)
A: नहीं, रीति तिवारी का एविक्शन शो में मिले एक खास पावर ट्विस्ट के बाद हुआ.
Q5. रीति तिवारी के एविक्शन से ‘बिग बॉस 20’ में क्या बदला? (What happened after Rhiti Tiwari’s eviction?)
A: उनके अचानक एविक्शन ने घर के गेम और कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरणों को प्रभावित किया है.
Tags : Bigg Boss 20 New Promo | Bigg Boss 20 New Episode | bigg boss 20 nominated contestants | Bigg Boss 20 Nomination Task
