Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ से बाहर आते ही काजी की फैन हुईं ईशा रिखी, Ex हसबैंड बादशाह संग कनेक्शन पर कह दी बड़ी बात

‘बिग बॉस 20’ से बाहर आते ही काजी की फैन हुईं ईशा रिखी, Ex हसबैंड बादशाह संग कनेक्शन पर कह दी बड़ी बात

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Isha Rikhi On Qazi Touqeer Fight: बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद ईशा रिखी ने काजी तौकीर के साथ हुई लड़ाइयों पर बड़ी बात कही है. ईशा ने बताया कि घर के अंदर काजी को समझना मुश्किल था लेकिन बाहर आकर उनका गेम पसंद आया. जानिए रैपर बादशाह से कनेक्शन पर ईशा ने क्या कहा!

BB 20 से बाहर आते ही काजी की फैन हुईं ईशा रिखी, Ex-पति बादशाह पर कही बड़ी बात Zoom

काजी की फैन हुईं ईशा रिखी (फोटो साभार-instagram)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने के बाद सिंगर बादशाह की Ex वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो से बाहर आते ही ईशा ने मीडिया से अपनी जर्नी और कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ हुई लड़ाइयों पर खुलकर बात की है. ईशा ने बताया कि शुरुआत में काजी के साथ उनकी दोस्ती बहुत अच्छी थी. लेकिन बाद में उनकी दोस्ती एक अलग ही मोड़ पर चली गई.

आइए जानते हैं कि ईशा रिखी ने काजी तौकीर संग अपने झगड़े और बादशाह के साथ अपने नाम जुड़ने पर क्या कहा है.

डबल पर्सनैलिटी को समझने में लगा वक्त

ईशा रिखी ने बातचीत में खुलासा किया कि घर के अंदर वह किसी से नफरत नहीं करती थीं. उन्होंने कहा कि काजी तौकीर दो अलग तरह की पर्सनैलिटी के साथ अपना गेम खेल रहे थे. ईशा ने बताया कि ऑडियंस तो केवल एक घंटे का एपिसोड देखती है लेकिन वह लोग चौबीस घंटे साथ रहते थे. इसी वजह से उन्हें काजी को समझने और उनसे कनेक्ट होने में काफी समय लग गया. शुरुआत में वह काजी को ठीक से जज नहीं कर पाई थीं और उनके बीच गलतफहमियां बढ़ गई थीं.

काजी का गेम तो बदला नजरिया

एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि शो से बेघर होने के बाद जब उन्होंने बाहर आकर एपिसोड देखे तो उनका मन बदल गया. बाहर से देखने पर उन्हें काजी की पर्सनैलिटी और गेम खेलने का तरीका काफी पसंद आया. ईशा ने तारीफ करते हुए कहा कि काजी हमेशा लॉजिकल मुद्दों पर स्टैंड लेते थे. हालांकि उनके रिएक्शन थोड़े लाउड होते थे लेकिन यही चीज उनके लिए काम कर गई. शो में काजी का अंदाज अब ईशा को काफी अच्छा लग रहा है.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment