Home Box Office‘मिर्जापुर द मूवी’ हुई सुपर हिट, जानें- कितना रही फाइनल कमाई? कितना हुआ प्रॉफिट?

‘मिर्जापुर द मूवी’ हुई सुपर हिट, जानें- कितना रही फाइनल कमाई? कितना हुआ प्रॉफिट?

by BollywoodNewsAndMovie


ओटीटी की पॉपुलर वेबसीरीज पर बेस्ड ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है. फिल्म को रिलीज के हुए अब एक महीना पूरा हो रहा है और इसी के साथ इसका थिएट्रिकल सफर भी खत्म होने पर है. अच्छी बात ये है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुनाफा कमाया है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ की क्लोजिंग कमाई कितनी रह सकती है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ की क्लोजिंग कमाई कितनी हुई?
अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, रवि किशन और अन्य कलाकारों की दमदार एक्टिंग से सजी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने धांसू शुरुआत की थी और रिलीज के चार तीन हफ्ते तक सॉलिड कमाई की. हालांकि चौथे हफ्ते में ये लाखों में सिमट गई. बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ का चौथे वीक का कलेक्शन 6.70 करोड़ रुपये रहा है. इसी के साथ इस फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 28 दिनों की कमाई 229.50 करोड़ रुपये (नेट) हो गई.

अब उम्मीद है कि यह फ़िल्म और 50 लाख रुपये कमाएगी और कुल 230 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई के साथ अपना सफ़र पूरा करेगी. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितना कमा लिया मुनाफा
‘मिर्जापुर’ इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है, जो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘हनुमान अंश’ से पीछे है. इस फिल्म का बजट 90 करोड़ की लागत में बनी है. अगर इसकी कमाई 230 करोड़ पर खत्म होती है तो ये 140 करोड़ का रिटर्न हासिल करेगी जोकि प्रतिशत में 155.56% होता है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ स्टार कास्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, रवि किशन  के अलावा सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग,  श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं निभाई है. यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

 

 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment