डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सितंबर का महीना बीत चुका है और अक्टूबर शुरू हो गया है, लेकिन अगली किस्त को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है।
किसानों के बीच 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर चर्चा जरूर चल रही है, लेकिन सरकार ने इस तारीख की कोई पुष्टि नहीं की है।
क्या 20 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना में योग्य किसानों को प्रत्येक किस्त के रूप में दो हजार रुपये मिलते हैं। तेईसवीं किस्त 20 जून 2026 को दी गई थी जबकि इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी।
23वीं किस्त के चार महीने 20 अक्टूबर को पूरे हो जाएंगे इसलिए कुछ किसान 24वीं किस्त भी उसी आसपास आने की आशा कर रहे हैं।
लेकिन किस्तों के बीच का अंतराल हर बार ठीक चार महीने का होना जरूरी नहीं होता। केवल पिछली किस्त की तारीख देखकर बीस अक्टूबर को अगली किस्त आने की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती।
सरकार ने नहीं किया तारीख का एलान
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए कोई आधिकारिक तारीख अब तक जारी नहीं की है।
इसलिए 20 अक्टूबर को किसानों के खाते में 2,000 रुपये आने वाली खबर को इस समय निश्चित तारीख नहीं माना जा सकता। आमतौर पर किस्त जारी होने से पहले सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा करती है।
किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित सरकारी पोर्टल्स पर जाकर किस्त की सही तारीख और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
किसी भी वायरल मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट पर तुरंत विश्वास करने से पहले आधिकारिक सोर्से से जानकारी जरूर सत्यापित कर लें।
यह भी पढ़ें- PM किसान सम्मान निधि: सारण के 4.53 लाख किसानों का e-KYC बाकी, अटक सकती है अगली किस्त
यह भी पढ़ें- यूरिया की हर बोरी पर सरकार दे रही ₹2700 की सब्सिडी! PM किसान से लेकर KCC तक वित्तमंत्री ने को बताया मास्टर प्लान
