Home ViralNoida News:बदलते मौसम में बढ़ा वायरल बुखार – Viral Fever On The Rise With Changing Weather

Noida News:बदलते मौसम में बढ़ा वायरल बुखार – Viral Fever On The Rise With Changing Weather

by BollywoodNewsAndMovie


नोएडा। बदलते मौसम के बीच अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह में करीब 30 प्रतिशत तक मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में रोजाना बुखार के 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बुखार ओपीडी में आने वाले मरीजों की चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप शैलत ने बताया कि इन दिनों आने वाला बुखार सामान्य बुखार से थोड़ा अलग होता है। वायरल संक्रमण के कारण मरीज को करीब पांच दिन तक बुखार रह सकता है। कुछ मामलों में यह सात दिन तक चलता है। बच्चों और कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर इसका असर अधिक हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार, शनिवार को करीब 321 लोग ओपीडी में पहुंचे। वहीं, रविवार को भी छुट्टी के दिन 50 से अधिक मरीज बुखार की समस्या लेकर पहुंचे।

खुद से दवा न लें

डॉ. प्रदीप शैलत के मुताबिक, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी या अन्य गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है। बच्चों और कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के दौरान गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त नींद लेने, पर्याप्त पानी पीने और खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। हालांकि, अगर बुखार एक सप्ताह से अधिक समय तक रहे तो तुरंत जांच करानी चाहिए।



Source link

You may also like

Leave a Comment