Home Bigg Boss 20‘Bigg Boss 20’ से बाहर आते ही Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई

‘Bigg Boss 20’ से बाहर आते ही Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई

by BollywoodNewsAndMovie


Rhiti Tiwari Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर से अब रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) बाहर हो गई है. घर से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने शो में अपने सफर, काज़ी तौकीर (Qazi Touqeer)  के साथ हुए विवाद, पिता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के नाम से मिलने वाली पहचान, घर में किए गए अपने व्यवहार और शो से मिली सीख को लेकर खुलकर बात की. रीति ने माना कि घर के अंदर उनसे कई गलतियां हुईं, लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और खुद में बदलाव लाने की कोशिश की. उन्होंने यह भी कहा कि ‘Bigg Boss’ उनके लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव रहा. आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा….. (Rhiti Tiwari elimination)

घर से बाहर आने के बाद आप कैसा महसूस कर रही हैं?

Rhiti-tiwari-3

मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस माहौल में आप लोगों के सामने आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं. घर के अंदर मैंने बहुत कुछ देखा, महसूस किया और सीखा है. अब बाहर आकर उन अनुभवों को समझने का मौका मिल रहा है.(Rhiti Tiwari interview)

शो में आपने कहा कि आपके पिता मनोज जी आपको पॉकेट मनी के लिए सिर्फ 25  हजार रूपये देते हैं लेकिन आपके एक्स पिता एकम बावा ने दावा किया कि आपके पास मुम्बई में लग्जरी अपार्टमेंट्स है इस पर आप क्या कहना चाहेंगी?

इस मुद्दे पर कानूनी कार्रवाई हो चुकी है, इसलिए मैं चाहूंगी कि कानूनी प्रक्रिया को अपना काम करने दिया जाए. आगे जो भी अपडेट होगा, वह सही कानूनी माध्यम से सामने आ जाएगा. मेरी एजेंसी भी इस बारे में आगे की जानकारी देगी. मैं इस वक्त इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती.(Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari)

क्या आपको लगता है कि अगर आम्रपाली दुबे  (Amrapali Dubey) ने नॉमिनेशन टास्क में आपको बचाया होता तो आप घर से बाहर नहीं आतीं?

टास्क ही  नॉमिनेट करने का था, लेकिन अगर वह बार-बार मुझे बचाती रहतीं तो फिर वह अपना गेम कब खेलतीं? अगर उन्होंने मुझे बचाया होता तो शायद मुझे खुद भी ऐसा लगता कि मैं कमजोर हूं. मैं नहीं चाहती कि कोई मेरे लिए अपना गेम खराब करे. हर किसी को वहां अपने लिए खेलना था और मैं भी अपने दम पर खेलना चाहती थी.

काज़ी के साथ आपका विवाद शो में काफी चर्चा में रहा. बाहर आने के बाद आपको अपने उस व्यवहार को लेकर कैसा महसूस हुआ?

Rhiti-tiwari-4

काज़ी के साथ जो कुछ हुआ, वह मेरी जिंदगी का बहुत असर डालने वाला हिस्सा रहा है. मैं उस घर में बहुत ज्यादा इन्वॉल्व हो गई थी. मैं वहां हंसी, रोई , गुस्सा किया, प्यार किया और बहुत कमजोर भी हुई. काज़ी  के साथ जो हुआ, उसके लिए मैंने दिल से उनसे माफी मांगी है. सबसे बड़ी बात यह है कि सलमान खान सर  (Salman Khan) ने मुझे यह महसूस कराया कि मेरी गलती कहां थी और काज़ी  ने भी मुझे दिल से माफ कर दिया. जब मैं घर से निकल रही थी, तब उन्होंने मुझे रिंग दी थी. मेरे लिए यह उनकी शुभकामनाओं और हमारे रिश्ते का सबूत है.

सलमान खान ने कहा था कि आपमें बड़ा बदलाव आया है, लेकिन आपकी दिशा गलत थी. आप अपनी उस गलती को किस तरह देखती हैं?

मैं मानती हूं कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई थी. मैंने वहां सही व्यवहार नहीं किया. लेकिन मेरा मानना है कि हर इंसान को दूसरा मौका मिलना चाहिए. इंसान गलतियां करता है, लेकिन जरूरी यह है कि वह अपनी गलती को समझे और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करे. मैंने घर के अंदर ही अपनी गलती स्वीकार की थी और जिन लोगों को मेरी वजह से दुख पहुंचा, उनसे माफी भी मांगी. मैंने खुद से सबसे ज्यादा माफी मांगी है, क्योंकि मैं अपनी गलती को हर दिन महसूस करती हूं. अब मेरा सिर्फ एक मकसद है कि मैं खुद में सुधार करूं और लोगों को दिखाऊं कि मैं असल में कौन हूं.

क्या आपको लगता है कि जिस ग्रुप के साथ आप ज्यादा समय बिताती थीं, उसके करीब रहना आपके लिए नुकसानदायक रहा?, क्योंकी यंग ने ही आपको नॉमिनेट कर दिया. 

मुझे नहीं लगता कि किसी के करीब होना मेरी गलती थी. ‘Bigg Boss’ ऐसा गेम है जहां हर कोई आखिर में अपने लिए खेलेगा. अगर मैं यह उम्मीद करके बैठती कि जिसके साथ मैं बैठ रही हूं, वह मुझे कभी नॉमिनेट नहीं करेगा, तो शायद यह मेरी सबसे बड़ी गलती होती. हां, जब किसी ऐसे इंसान ने मेरा नाम लिया, जिसे मैं अपना भाई कहती थी, तो मुझे दुख हुआ. लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि वहां कोई भी कभी भी आपके खिलाफ जा सकता है. इसलिए मैं उस चीज को लेकर खुद को ज्यादा प्रभावित नहीं करना चाहती. जो हुआ, हुआ. मैं किस्मत में विश्वास करती हूं और मुझे लगता है कि मैं इस समय वहीं हूं, जहां मुझे होना चाहिए.

कनिका मान (Kanika Mann) के साथ आपकी दोस्ती पर काज़ी के साथ हुए विवाद का कोई असर पड़ा?

Rhiti-KANIKA

नहीं, ऐसा नहीं हुआ. कनिका बहुत प्रैक्टिकल हैं. शुरुआत में कुछ मुद्दों पर हमारे बीच मतभेद भी थे, लेकिन हम दोनों में इतनी समझ थी के साथ मेरे बीच जो कुछ हुआ, वह बहुत बड़ा था और उस स्तर की चीजें शायद घर में किसी और के साथ नहीं हुईं. जब मैंने चीजें सुधारने की कोशिश की तो कनिका को इससे कोई परेशानी नहीं थी.

सोशल मीडिया पर आपके पुराने गाने और खासकर आपका वायरल गाना ट्रोल भी हुआ. आप इसे किस तरह देखती  हैं?

मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है. अगर पूरे देश में लोग मेरा गाना गा रहे हैं तो मैं बुरा क्यों मानूंगी? मेरे लिए तो यह बहुत बड़ी बात है. मुझे लगता है कि मिमिक्री किसी की तारीफ करने का सबसे बड़ा तरीका है. जब कोई इंसान खुद को छोड़कर आपकी तरह गाने या बोलने की कोशिश करता है तो इसका मतलब है कि आपने उसके दिमाग पर अपनी जगह बनाई है. इसलिए मैं दिल से सबको धन्यवाद देना चाहती हूं. ट्रोलिंग हो या प्यार, दोनों ने मेरे गाने को लोगों तक पहुंचाया है.

आपके पिता मनोज तिवारी ने कहा था कि वह आपको देखकर डरते हुए ‘Bigg Boss’ देख रहे थे. क्या आपने उनसे बात की?

Rhiti-tiwari-6

मुझे लगता है कि इसकी वजह हम सभी समझ सकते हैं. मैंने घर के अंदर कुछ ऐसी चीजें की थीं जिन्हें देखकर मेरे माता-पिता को डर लगना स्वाभाविक था कि अब यह लड़की वहां क्या करेगी. मैं इमोशंस में बहुत कुछ कर रही थी. मैंने गुस्से और एग्रेशन में ऐसी बातें भी कहीं जिन्हें मैं आज दोबारा कभी नहीं करना चाहूंगी. मेरे पापा से बाहर आने के बाद ज्यादा बात नहीं हुई, लेकिन उन्होंने मुझे मैसेज करके कहा कि उन्हें मुझ पर गर्व है. मेरी मां ने भी कहा कि उन्हें मुझ पर गर्व है. मैंने गलती की है, इसे मैं कभी नकार नहीं सकती. लेकिन गलती के बाद उसे सुधारना, खुद को संभालना और आगे बढ़ना ही असली गेम है. मैं अपनी इस गलती से बहुत कुछ सीखकर निकली हूं.

मनोज तिवारी की बेटी होने का आपको फायदा मिला या इस वजह से आप पर ज्यादा दबाव रहा?

मैं मानती हूं कि इसका फायदा भी है और जिम्मेदारी भी. लोग मुझे ज्यादा ध्यान से देखते हैं और मेरी कही हर बात ज्यादा नोटिस होती है. लेकिन मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है. मैं अपने पिता की बेटी होने पर गर्व करती हूं. लेकिन उससे भी ज्यादा मुझे अपनी मां की बेटी होने पर गर्व है, जिन्होंने मुझे पाला और मेरी परवरिश की. मेरी परवरिश और पिछले एक महीने के अनुभव ने मुझे इतना मजबूत बना दिया है कि अब मैं किसी भी तरह का दबाव संभाल सकती हूं.

आपके पिता ने आपके करियर में सीधे तौर पर मदद क्यों नहीं की?

Rhiti-tiwari-5

इसे गलत तरीके से नहीं लेना चाहिए. मेरे परिवार की सोच ऐसी नहीं है कि वे अपने बच्चे की मदद नहीं करना चाहते. लेकिन अगर कोई मुझे सब कुछ आसानी से दे देता तो शायद मेरे अंदर खुद कुछ हासिल करने की वह आग नहीं होती. आप सभी ने मेहनत करके यहां अपनी जगह बनाई है. आपके अंदर अपने परिवार के लिए कुछ करने और अपना नाम बनाने की आग है. मैं भी वही चाहती थी. अगर मुझे सब कुछ आसानी से मिल जाता तो शायद मैं आज जैसी हूं, वैसी नहीं बन पाती. मेरे लिए यह बहुत बड़ा गिफ्ट है कि मुझे सब कुछ हैंडओवर नहीं किया गया. मुझे खुद गलतियां करने, सीखने और अपने अनुभव हासिल करने का मौका मिला. खुद कमाने की जो खुशी और कीमत है, वह किसी के हैंडओवर से नहीं मिल सकती.

अगर आपको घर के किसी सदस्य की फेक पर्सनैलिटी का नाम लेना हो तो आप किसका नाम लेंगी?

अगर बाहर से देखने की बात करूं तो मुझे माही विज जी (Mahhi), उदित सिंह (Uditi) और अमन गांधी (Aman Gandhi) की पर्सनैलिटी फेक लगती है. और जो लोग मुझे फेक या कन्फ्यूजिंग बातें कहते थे, मुझे लगता है कि उन्हें भी कभी-कभी खुद को आईने में देखना चाहिए.

अब आपके फैंस आपके म्यूजिक को लेकर क्या उम्मीद कर सकते हैं?

मैं अपने नए एल्बम ‘Rejected’ पर काम कर रही हूं. मैंने ‘Bigg Boss’ में जो कुछ देखा, जो फेस किया, जहां गिरी, जहां उठी और जिस तरह से खुद में बदलाव किया, उन सभी भावनाओं को मैं अपने म्यूजिक के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहती हूं. मैंने जो महसूस किया है, उसे मैं उसी चीज के जरिए सामने लाऊंगी जिसे मैं सबसे अच्छा करना जानती हूं और वह है सिंगिंग. मुझे पूरा भरोसा है कि आप लोगों को मेरा यह नया काम पसंद आएगा.

FAQs

बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद रीति तिवारी ने क्या कहा? (What did Rhiti Tiwari say after her Bigg Boss 20 exit?)

रीति तिवारी ने कहा कि ‘बिग बॉस’ उनके लिए जिंदगी बदलने वाला अनुभव रहा. उन्होंने माना कि घर में उनसे कई गलतियां हुईं, लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार कर खुद में सुधार करने की कोशिश की.

रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच विवाद क्यों हुआ था? (Why did Rhiti Tiwari and Qazi Touqeer have a controversy?)

रीति तिवारी ने बताया कि काजी तौकीर के साथ हुआ विवाद उनके लिए बहुत असर डालने वाला रहा. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए काजी से दिल से माफी मांगी और बताया कि काजी ने भी उन्हें माफ कर दिया.

क्या रीति तिवारी को मनोज तिवारी की बेटी होने का फायदा मिला? (Did Rhiti Tiwari benefit from being Manoj Tiwari’s daughter?)

रीति तिवारी ने माना कि मनोज तिवारी की बेटी होने का फायदा भी है और जिम्मेदारी भी. हालांकि, उनका कहना है कि उन्होंने अपने करियर में खुद मेहनत करके अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है.

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी के व्यवहार पर सलमान खान ने क्या कहा था? (What did Salman Khan say about Rhiti Tiwari’s behavior in Bigg Boss 20?)

रीति के अनुसार, सलमान खान ने उन्हें बताया था कि उनमें बड़ा बदलाव आया है, लेकिन उनकी दिशा गलत थी. रीति ने माना कि उनसे बड़ी गलती हुई और उन्होंने अपने व्यवहार को सुधारने की कोशिश की.

रीति तिवारी का नया एल्बम कौन सा है? (What is Rhiti Tiwari’s new album?)

रीति तिवारी अपने नए एल्बम ‘Rejected’ पर काम कर रही हैं. वह ‘बिग बॉस’ में अपने अनुभवों और भावनाओं को इस एल्बम के जरिए संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं.

Read More

‘बंदिश बैंडिट्स’ फेम श्रेया चौधरी की ‘मुपापा’ में हुई एंट्री, आयुष्मान खुराना संग नजर आएंगी एक्ट्रेस

KBC शूटिंग ने बिगाड़ा Amitabh Bachchan का स्लीप शेड्यूल, कहा- ‘मुझे बिस्तर पर भागना पड़ता है’

Gul Panag फिर भरेंगी आसमान में उड़ान, 10 साल बाद रिन्यू कराया पायलट लाइसेंस

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम Mohsin Khan का हुआ निकाह, सामने आईं फ़ोटोज़

मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर और पर्दे के पीछे की खास हलचल पर नजर बनाए रखें. फिल्मों से लेकर  टीवी शो तक,  बॉलीवुड, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय सिनेमा और भोजपुरी जगत की ताजा खबरें, चर्चाएं और दिलचस्प अपडेट लगातार आप तक पहुंचते रहेंगे.  

हमारे Facebook, X (Twitter), YouTube और Instagram पेज को अभी फॉलो करें और मनोरंजन से जुड़ी कोई भी अहम खबर मिस न करें.

Tags : Bigg Boss 20 | Shocking Mid Week Eviction | Rhiti Tiwari Evicted From Bigg Boss 20 | Salman Khan | Rhiti Tiwari Evicted From Bigg Boss 20 | Rhiti Tiwari FIRST INTERVIEW After Eviction from Bigg Boss 20 | Rhiti Tiwari Interview After Eviction From Bigg Boss 20 | Rhiti Tiwari INTERVIEW After Unexpected Eviction from Bigg Boss 20 | Rhiti Tiwari INTERVIEW After Unexpected Eviction from Bigg Boss 20 | Manoj Tiwari





Source link

You may also like

Leave a Comment