Home Bigg Boss 20BB 20 Wildcard: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू से है खास रिश्ता, बिग बॉस 20 में लेंगी वाइल्डकार्ड एंट्री?

BB 20 Wildcard: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू से है खास रिश्ता, बिग बॉस 20 में लेंगी वाइल्डकार्ड एंट्री?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Shannon K Linked to Bigg Boss 20 Wildcard Entry: ‘बिग बॉस 20’ में क्या वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है? सवाल इसलिए क्योंकि शो में वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन एक नाम ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इंटरनेशनल म्यूजिक और एक्टिंग की दुनिया में पहचान बना चुकीं शैन्नन के को लेकर कयास तेज हैं. अगर ये चर्चा सच साबित होती है, तो बिग बॉस के घर में एक ग्लोबल स्टार का अंदाज देखने को मिल सकता है. लेकिन पहले जान लीजिए कि आखिर ये शैन्नन के हैं कौन?

नई दिल्ली. देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में रोज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो को शुरु हुए एक महीना हो गया. शो से ईशा और रीति तिवारी घर से बेघर हो चुकी हैं. अब शो में वाइल्डकार्ड एंट्रीज को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चर्चाएं हैं कि मशहूर इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस शैन्नन के शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो सकती हैं. इन चर्चाओं के बीच अब ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर 25 साल की ये जेन जी इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस शैन्नन के हैं कौन? फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस शैन्नन के को जानने के लिए ‘बिग बॉस 20’ फैंस अब गूगल करने लगे हैं. आप भी ‘बिग बॉस 20’ फैन हैं तो चलिए बताते हैं कि शैन्नन के कौन हैं? कुमार सानू से इस इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस का क्या खास रिश्ता है? और कब वो शो में वाइल्डकार्ड एंट्री लेंगी. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस शैन्नन के का भारत से खास रिश्ता है. वो भारत के दिग्गज प्लेबैक सिंगर कुमार सानू की बेटी हैं. शैन्नन के ने ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री और एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. हालांकि,’बिग बॉस’ के निर्माताओं या खुद शैन्नन की तरफ से इस खबर पर अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है, जिससे उनकी एंट्री फिलहाल अफवाहों और अटकलों के दायरे में ही है. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुमार सानू की की बेटी ने अपनी पहचान सिर्फ पिता के नाम से नहीं बल्कि इंटरनेशनल पॉप म्यूजिक के जरिए भी बनाई है. साल 2018 में उन्होंने Poo Bear के साथ ‘A Long Time’ से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद ‘Give Me Your Hand’, ‘Run’, ‘Antidote’, ‘OTT’ और ‘9-5’ जैसे गानों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. उनका म्यूजिक करियर पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के साथ लगातार आगे बढ़ा है. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

शैन्नन के शुरुआती चर्चित गानों में ‘Give Me Your Hand’ शामिल है. यह गाना बुलिंग के खिलाफ मैसेज देने के लिए बनाया गया था और बिलबोर्ड ने इसके म्यूजिक वीडियो का प्रीमियर किया था. इस गाने के जरिए शैन्नन ने अपने पर्सनल एक्सपीरियंस और बुलिंग से जुड़े मुद्दे को आवाज दी थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह गाना उनके और उनकी बहन एनाबेल के एक्सपीरियंस से जुड़ा था. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

शैन्नन के ने अपने करियर के दौरान ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचनाओं का भी सामना किया है. उन्होंने बताया था कि टीनएज में उन्हें भेदभाव और नस्लवाद जैसी मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ा था. इन एक्सपीरियंस ने उनकी सोच और संगीत पर भी असर डाला. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

शैन्नन का करियर कई देशों और अलग-अलग म्यूजिक इंडस्ट्रीज से जुड़ा रहा है. भारत में जन्मीं शैन्नन की परवरिश लंदन में हुई और बाद में उन्होंने अमेरिका में भी अपने म्यूजिक और एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाया. इसी वजह से उनके काम में भारतीय संगीत के साथ वेस्टर्न पॉप का प्रभाव भी नजर आता है. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

उनके करियर की खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ स्टूडियो रिकॉर्डिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा. लाइव परफॉर्मेंस के जरिए भी उन्होंने इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच अपनी जगह बनाई है. साल 2026 में वह अपने पिता कुमार सानू के साथ लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाइव सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुकी हैं. यह पिता-बेटी की पहली साथ परफॉर्मेंस बताई गई थी. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

सिंगिंग के अलावा शैन्नन एक्टिंग में भी काम कर चुकी हैं. साल 2020 में उन्होंने अमेरिकी फिल्म ‘द बिग फीड’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह हिंदी फिल्म ‘चल जिंदगी’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक अमेरिकी म्यूजिक स्टूडेंट का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ विवेक दहिया और संजय मिश्रा जैसे कलाकार थे. इसके अलावा वह कुछ इंटरनेशनल स्क्रीन प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

शैन्नन ने भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर सिंगर भी काम किया है. अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के म्यूजिक में उनका नाम बतौर सिंगर और लिरिसिस्ट शामिल है. फिल्म के म्यूजिक को एम.एम. कीरावानी ने कंपोज किया था और शैन्नन ने ‘Different, But No Less’ गाने को Dirty Grim के साथ गाया था. इसके अलावा वह 2025 की वेब सीरीज ‘सलाहकार’ में भी बतौर प्लेबैक सिंगर जुड़ी थीं. फोटो साभार-@shannonksinger/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment