Home Bigg Boss 20‘माही विज बिग बॉस की ट्रॉफी जीते’, Ex वाइफ के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली – Mahi Viz Big Boss 20 Jay Bhanushali Tara Father Daughter Bonding tmov

‘माही विज बिग बॉस की ट्रॉफी जीते’, Ex वाइफ के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली – Mahi Viz Big Boss 20 Jay Bhanushali Tara Father Daughter Bonding tmov

by BollywoodNewsAndMovie


टीवी एक्ट्रेस माही विज इस समय सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. माही बिग बॉस के घर में अपने बेबाक अंदाज से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी गैरमौजूदगी में उनके एक्स हसबैंड जय भानुशाली अपनी बेटी तारा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

हाल ही में इंस्टाग्राम इंटरेक्टिव चैट के दौरान जय ने खुलासा किया कि माही के बिग बॉस में जाने के बाद वह अपनी लाडली तारा के साथ हर एक पल का खूब आनंद ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की देखभाल को काम नहीं मानते बल्कि यह उनके लिए खूबसूरत पल है और वह इस पल को अच्छे से इंजॉय कर रहे हैं.

इस बीच जय की अपनी बेटी के साथ बॉन्डिंग और भी ज्यादा मजबूत हो गई है. उन्होंने कहा ‘मुझे कुछ मैनेज नहीं करना पड़ता है. मैं अपनी बेटी तारा के साथ मिले इस एक्स्ट्रा समय का आनंद ले रहा हूं. मुझे लगता है कि इस दौरान हम दोनों बाप-बेटी के बीच का रिश्ता और भी मजबूत हो गया है. सच कहूं तो इसकी दो वजह है, मैं चाहता हूं कि माही शो में आगे तक बनी रहे और वह बिग बॉस 20 की ट्रॉफी जीते. दूसरी वजह है कि मुझे मेरी बेटी तारा के साथ थोड़ा और वक्त बिताने का मौका मिल रहा है.

जय और माही टीवी के सबसे पसंदीदा कपल में से एक थे लेकिन इनके तलाक से फैंस चौंक गए थे. फैंस को विश्वास ही नहीं हुआ कि माही और जय अलग हो रहे हैं. कई सालों तक साथ रहने के बाद माही और जय ने जनवरी 2026 में आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया था. हालांकि बाद में दोनों ने साफ किया कि भले ही दोनों अलग हो रहे हैं लेकिन अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर की परवरिश के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे.

माही अभी बिग बॉस 20 के घर में हैं, ऐसे में जय सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ बिताए हर खास पलों की झलकियां शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बेटी के बाल संवारते हुए एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. बिग बॉस 20 के घर में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा और कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिल रही है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment