Home Viralगुजरात में ऑटो चलाता मिला नॉर्वे का मेयर! वायरल हो रहा ये Video देखें – norway mayor india auto rickshaw gujarat viral video ing hesjevik tuk tuk travel tstsd

गुजरात में ऑटो चलाता मिला नॉर्वे का मेयर! वायरल हो रहा ये Video देखें – norway mayor india auto rickshaw gujarat viral video ing hesjevik tuk tuk travel tstsd

by BollywoodNewsAndMovie


इंटरनेट पर हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि, इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नॉर्वे का एक मेयर गुजरात में ऑटो चलाता मिला है. इसके साथ एक विदेशी शख्स था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग यह जानना चाहते हैं, आखिर भारत आकर नॉर्वे के मेयर ऑटो क्यों चलाएंगे? चलिए जानते हैं इस वायरल वीडियो की असलियत क्या है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @chintan__matiya नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो यूजर एक विदेशी शख्स के साथ दिखाई दे रहा है. वह बताता है कि ये नॉर्वे के पोर्सेंजर शहर के मेयर हैं. इनका नाम जो इंग हेस्जेविक है. फिर वीडियो में मेयर की पहचान की पुष्टि करने वाला डिटेल भी दिखाया जाता है. 

वीडियो में कथित नॉर्वे के मेयर के साथ एक और शख्स दिखाई देता है. फिर उनका ऑटो दिखाया जाता है. ऑटो बेहद चटख रंग से पेंट किया हुआ था. उसके पीछे लिखा था – शिकागो के स्कूटर चलाने वाले बदतमीज होते हैं.  शख्स बताता है कि ये दोनों गुजरात में टुकटुक ऑटो लेकर घूम रहे हैं. ये लोग भारत घूमने आए हैं और इस तरह एक ऑटो लेकर उस पर गुजरात और पूरा इंडिया घूम रहे हैं. 

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में इसे पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा है कि नॉर्वे से 61 लोग भारत घूमने आए हैं और 37 टुकटुक ऑटो लेकर घूम रहे हैं. इस वीडियो में विदेशी शख्स को नार्वे का मेयर होने का दावा की पुष्टि के लिए जब इंग हेस्जेविक नाम के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया गया तो सच में इस शख्स की तस्वीर के साथ इन्हें नॉर्वे के पोर्सेंजर शहर का मेयर बताया गया है. 

नॉर्वे की hoyre.no नाम की एक वेबसाइट पर  इंग हेस्जेविक के पूरे राजनीतिक करियर के बारे में डिटेल दिया गया है. उसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि इंग हेस्जेविक वर्तमान में पोर्सेंजर नगर निगम के मेयर हैं. वह फिनमार्क कंजर्वेटिव पार्टी से जुड़े हुए हैं और 2020 में वह पार्टी से संसदीय उम्मीदवार भी बने थे. फिर वह इसी पार्टी से 2023 में मेयर चुने गए. 

वीडियो में बताया गया है कि नॉर्वे के किसी शहर का मेयर इतनी सादगी से भारत आकर एक आम आदमी की तरह घूम रहा है. बिना लग्जरी कैब या शटल लिए, किराए पर ऑटो लेकर इनका ग्रुप खुद इसे चलाकर पूरा देश में जगह- जगह जा रहे हैं. 

इस वीडियो पर मेयर के साथ ऑटो में घूमने वाले एक साथी ओविंड हेस्जेविक ने भी कमेंट किया है. उसने लिखा है कि आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई. जब उस शख्स के इंस्टा प्रोफाइल पर भारत में ई- रिक्शा और स्कूटी से घूमते हुए इन विदेशी मेहमानों के कई सारे फोटोग्राफ्स और वीडियो मिले. 

गुजरात के शख्स ने इन विदेशी मेहमानों के साथ एक और वीडियो बनाकर शेयर किया है. इसमें वेलोग अपनी पूरी ट्रिप के बारे में बता रहे हैं. कैसे- कैसे टुकटुक ऑटो लेकर वो गुजरात के अलग- अलग शहर, जैसलमेर और कोच्चि तक की यात्रा की है. 

यह भी पढ़ें: सिक्योरिटी गार्ड को मिला मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट! एक वायरल वीडियो ने बदली जिंदगी

इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि मैं जब नॉर्वे में काम करता था तो मेरे बॉस ने भारत टूर की अपनी तस्वीरें दिखाई थीं. वह भारत आए थे. यहां आकर एक ई- रिक्शा खरीदी और उससे पूरे देश का भ्रमण किया था. ऐसा करने की हमलोग सोच भी नहीं सकते हैं. ऐसे की कई सारे कमेंट हैं, जिनमें बताया गया है कि दूसरे देशों से घूमने आने वाले लोग डाउन टू अर्थ होकर विदेशों में घूमते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment