2
बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़की का एआई से फोटो अपडेट कर एक लड़के के साथ लगाकर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री का फोटो लगाकर एक इंस्टाग्राम आईडी पर एआई से फोटो सेट कर एक लड़के के साथ लगाकर स्टोरी लगाई गई। जिस लड़के के साथ स्टोरी लगाई गई उसने सूचित किया था। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आईटी सेल को सौंप दी है। संवाद
