Kanpur News: पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने बीमार बच्चों का इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पर्चा बनवाने के दौरान गार्ड से धक्कामुक्की हुई। गार्ड की पत्नी ने भी बदसलूकी की। मेडिकल कॉलेज ने गार्ड को 10 दिन के लिए निलंबित कर जांच समिति बनाई। वायरल वीडियो को अखबार ने पुष्टि नहीं की।
Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। गुरुकुल के बीमार बच्चों का इलाज कराने बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी के लाइन में लगकर पर्चा बनवाते समय एक गार्ड से धक्कामुक्की हो गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद गार्ड की पत्नी ने उनके साथ बदसलूकी की। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, मामले के तूल पकड़ने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने गार्ड को 10 दिन के लिए निलंबित कर जांच के लिए एक समिति गठित की है.
बीमार बच्चों का इलाज
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी बुधवार सुबह अपने गुरुकुल के कुछ बीमार बच्चों को लेकर इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गए थे। यहां पंजीकरण कांउटर पर लगी लंबी लाइन देख वह भी लाइन में खड़े हो गए। इसी बीच कुछ कर्मियों ने उनको लाइन में लगा देख अलग से पर्चा बनवाने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि इसी बीच एक गार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया। उनके नाराजगी जताने पर गार्ड और उसकी पत्नी अपशब्द बोलने लगे। इस पर हंगामा शुरू हो गया। पूर्व सांसद ने पंजीकरण में लंबी लाइन लगने से तमाम मरीजों के ओपीडी के समय तक पर्चा नहीं बनने व बड़ी संख्या में डॉक्टरों की तैनाती होने के बावजूद अधिकांश के फर्जी हाजिरी लगाने के आरोप भी लगाए। वह खुद 11 बजे तक लाइन में लगने के बाद भी पर्चा नहीं बनवा पाए। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम और शासन से पूरे मामले की लिखित शिकायत करेंगे। उधर, हंगामे की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीष गुप्ता ने प्रथम दृष्टा गार्ड की गलती सामने आने पर उसे 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया। प्राचार्य ने बताया कि गार्ड व उसकी पत्नी की भूमिका की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो-वीडियो शासन को भेजे जाएंगे। डॉक्टरों के नदारद रहने के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि बॉयोमीट्रिक हाजिरी लग रही है। सभी डॉक्टर समय से अस्पताल आ रहे हैं.
वीडियो की वायरलता
पूर्व सांसद बोले – तुझको तेरे बेटों के साथ मारूंगा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी गार्ड की पत्नी से कहते हैं कि तुझको तेरे बेटों के साथ मारूंगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। गार्ड की पत्नी ने भी अपशब्द कहे। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
सामान्य प्रश्न
✦पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी का मेडिकल कॉलेज जाने का कारण क्या था?−
पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी बीमार बच्चों का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गए थे।
✦गार्ड के साथ हुए विवाद में कौन शामिल था?+
