3
Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में मंगलवार देर रात सड़क पर अजगर दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना मिलने पर अतुल सोम, ललित, संगीत सोम समेत गौसेवा सम्मान समिति की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को मसूरी नहर के किनारे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। टीम ने लोगों से वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने का प्रयास न करने और विशेषज्ञों या रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की।
