Home Viralमॉडल स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, जांच शुरू

मॉडल स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, जांच शुरू

by BollywoodNewsAndMovie


Bihar School Viral Video: स्कूल को बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करने वाली जगह माना जाता है. ऐसे में अगर किसी शिक्षक या प्रधानाध्यापक से जुड़ा कोई आपत्तिजनक वीडियो सामने आता है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है. पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक मॉडल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्लस-2, रमपुरवा, मैनाटांड़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव एक महिला के साथ बैठे हैं. वीडियो में टेबल पर खाने-पीने की चीजों के साथ शराब की बोतलें भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामला चर्चा में है और लोग इसकी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

शराबबंदी वाले बिहार में वीडियो से उठे सवाल

बिहार में शराबबंदी लागू है. ऐसे में किसी सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक से जुड़ा शराब का कथित वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रही पूरी स्थिति क्या है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मैनाटांड़ का यह महत्वपूर्ण मॉडल स्कूल है और यहां बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल होना चाहिए. लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और वीडियो सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्रधानाध्यापक बोले- 9 साल पुराना है वीडियो

वायरल वीडियो को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद यादव ने अपना पक्ष भी रखा है. उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो करीब नौ साल पुराना है और उनकी छवि खराब करने के लिए इसे अब वायरल किया जा रहा है. वहीं, बीईओ कुमारी सुप्रिया ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और इसकी सत्यता की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो की वास्तविकता और उससे जुड़े पूरे मामले की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: BPSC 72वीं परीक्षा फिर टली, नई तारीख जल्द





Source link

You may also like

Leave a Comment