Home Hollywoodहॉलीवुड स्टार कीगन एलन से सड़क पर मारपीट और लूट, खून से लथपथ चेहरा, बंदूक से किए कई वार

हॉलीवुड स्टार कीगन एलन से सड़क पर मारपीट और लूट, खून से लथपथ चेहरा, बंदूक से किए कई वार

by BollywoodNewsAndMovie


हॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अभिनेता कीगन एलन के साथ एक दुखद हादसा हुआ है. एक्टर के साथ बीती रात को सड़क पर दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरा एक्टर का चहेरा और सिर खून से लथपथ हो गया. गंभीर हादसे के बाद 37 वर्षीय अभिनेता को हल्का कंकशन (सिर की अंदरूनी चोट) महसूस हुई.

हमवालों ने छीनी घड़ी, जान से मारने की दी धमकी

‘प्रिटी लिटिल लायर्स’ शो के स्टार कीगन एलन ने कुछ घंटों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडिय शेयर किया है जिसमें उनके चेहरे से खून बहता हुआ नजर आ हा है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके साथ लूट और मारपीट की घटना हुई.

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब वेस्ट हॉलीवुड सुरक्षित नहीं है. दो लोगों ने चाकू और बंदूक की नोक पर मुझसे लूट की. मुझे जान से मारने की धमकी दी मेरी घड़ी के लिए. वो शायद मुझे मार भी देते, लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया. एक घड़ी के कारण मेरी जान तक जा सकती थी.’ उन्होंने आगे लिखा कि जल्द ही और जानकारी शेयर करूंगा.

चाकू की नोक पर हमला, बंदूक से किए कई वार

वहीं वीडियो में अभिनेता ने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें चाकू की नोक पर काबू किया और दूसरा बंदूक से उनके सिर पर वार करता रहा. ये घटना वेस्ट हॉलीवुड (कैलिफोर्निया) में एक ग्रोसरी स्टोर के बाहर हुई. हमलावर एक्टर की महंगी घड़ी लूटने के बाद फरार हो गए. अभिनेता ने अपने वीडियो में वो सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया है जिसमें हमलावर उनसे मारपीट कर रहे हैं. घटना के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं. हालांकि एक्टर बिल्कुल ठीक हैं.

कौन हैं कीगन एलन?

37 साल के कीगन एलन का जन्म 22 जुलाई 1989 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था. अभिनेता ‘रिक एंड मॉर्टी’, ‘वॉकर’ और ‘CSI: क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली थी ‘प्रीटी लिटिल लायर्स’ शो से. साल 2010 में शुरू हुआ ये शो साल 2017 तक टोटल 7 सीजन चला. इसमें उन्होंने टोबी कैवनॉघ नाम का किरदार निभाया था.





Source link

You may also like

Leave a Comment