सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो बिना किसी बड़ी घटना के भी चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें सड़क किनारे एक छोटा बच्चा फूल लेकर एक युवती के पास पहुंचता है. इसके बाद जो होता है, वह इस वीडियो को खास बना देता है.
वीडियो में रात के समय सड़क किनारे बैठी एक युवती दिखाई देती है. तभी एक छोटा बच्चा उसके पास आता है और उसे फूल देता है. बच्चे की इस हरकत पर युवती मुस्कुराने लगती है. उसके चेहरे पर आई खुशी और बच्चे के साथ उसका यह प्यारा व्यवहार वीडियो को बेहद खास बना देता है.
बच्चे की मासूमियत ने खींचा ध्यान
वीडियो में बच्चा बड़े ही प्यार और मासूमियत से युवती के पास आता दिखाई देता है. उसके हाथ में फूल हैं और वह उसे युवती को देने की कोशिश करता है. युवती भी उसकी तरफ ध्यान देती है और मुस्कुराकर प्रतिक्रिया देती है. यूजर्स को दोनों का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है. क्योंकि अक्सर सड़क किनारे फूल बेचने वाले बच्चों या ऐसे लोगों को लोग जल्दबाजी में नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इस वीडियो में बच्चा और युवती कुछ पल के लिए एक-दूसरे से जुड़ते नजर आते हैं.
Kiss kuduthathum avan reaction paarungalen so sweet 🤌🏽🙈 https://t.co/MmQd2pr9xF
— VP🖤 (@Vijay_PriyaS) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: ढलती शाम और लहरों के बीच लड़की का जादुई डांस, वायरल हुआ वीडियो
मुस्कान ने बना दिया पल खास
वीडियो में युवती और बच्चे दोनों का मुस्कुराना इसे और प्यारा बना देता है. युवती फूल लेने के बाद बच्चे को देखकर उसकी तरफ फ्लाइंग किस करती नजर आती है और बच्चा उसे देख एक बहुत ही प्यारी और शर्मिली सी मुस्कान देता नजर आता है. हालांकि इसके बाद युवती अपने पर्स से पैसे निकालर बच्चे को देती है. बच्चा उसे लेकर खुश हो जाता है और युवती फिर से हंसने लगती है.
कमेंट्स में यूजर्स दे रहे प्यार
वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने केवल दिल वाली इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी और कुछ लोगों ने कमेंट कर अपनी भावनाएं शेयर की. एक यूजर ने बड़ा ही प्यारा कमेंट कर लिखा कि बच्चे की मुस्कान देखकर मेरा दिन अच्छा हो गया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि यह वीडियो बेहद क्यूट है और मैं इसे बार-बार देख रहा हूं. हालांकि एक अन्य यूजर के कमेंट ने भी ध्यान खींचा है. यूजर का कहना है कि बच्चों को कभी भी ऐसे पैसे नहीं देना चाहिए, इससे आप चाइल्ड बैगिंग को सपोर्ट करते हो.
यह भी पढ़ें: दीवाना हुआ इंटरनेट, इस हसीना के हुस्न और डांस ने जमकर मचाया भौकाल
