Home Box Officeपोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

by BollywoodNewsAndMovie


2026 में अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए हैं. पहले ‘धमाल 4’ और अब ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही हैं. इसी के साथ अजय देवगन की फिल्मों ने पोस्ट कोविड एरा में 2300 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. अजय अब अक्षय कुमार को पछाड़ने के बहुत क्लोज है. 

पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन की 14 फिल्में रिलीज हुई हैं. कोईमोई के मुताबिक शुरुआत ‘रनवे 34’ से हुई. इस फिल्म ने 52.29 करोड़ कमाए. इसके बाद वो ‘थैंक गॉड’ में दिखे. इस फिल्म ने 43.66 करोड़ कमाए. फिर उनकी ‘दृश्यम 2’ आई. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर  रही और फिल्म ने 339.89 करोड़ कमाए. ये अजय की पोस्ट कोविड सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी. इसके बाद अजय की फिल्म ‘भोला’ रिलीज हुई और इस फिल्म ने 121.2 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं उनकी फिल्म शैतान ने 216.18 करोड़ कमाए.

2024 में अजय की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज हुई. फिल्म ने 16.54 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म ‘मैदान’ ने 70.29 करोड़ कमाए. फिर ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. फिल्म ने 402.26 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म ‘नाम’ ने 1.2 करोड़ कमाए. ‘रेड 2’ ने 242.57 करोड़ कमाए. ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 65.38 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 129.17 करोड़ का बिजनेस किया. धमाल 4 ने 236.43 करोड़ कमाए. अब दृश्यम रिलीज हुई है और फिल्म ने 8 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है.

ये भी पढ़ें- ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, अजय देवगन की फिल्म ने किया इतना ज्यादा कलेक्शन

इसी के साथ पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन की फिल्मों ने 2300 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. अब अजय देवगन अक्षय कुमार को पछाड़ने की तैयारी में हैं. अजय देवगन ने टोटल 2344.82 करोड़ कमाए और अक्षय ने 2386.37 करोड़ कमाए. अक्षय को पछाड़ने के लिए अजय को सिर्फ 41.55 करोड़ की जरुरत है. जिस हिसाब से ‘दृश्यम 3’ कमा रही है, जल्द ही अजय देवगन के ये रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी उम्मीदें हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment