Home Box Office‘जेलर 2’ पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट

‘जेलर 2’ पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बड़े पर्दे पर 15 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी बज देखने को मिल रहा है. फिल्म में रजनीकांत और विद्या बालन का अलग अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग  शुरू हो गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने अभी तक कितने टिकट बेच दिए हैं.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म को 1,638 शोज मिल चुके हैं. हालांकि, शोज के ये नंबर फाइनल टोटल के आसपास भी नहीं है. सीक्वल की वजह से फिल्म को पूरे देश में 10 हजार के आसपास शोज मिलेंगे. अभी एडवांस बुकिंग सिर्फ तमिलनाडु में शुरू हुई है. तमिलनाडु में अभी 1,620 शोज हैं और कर्नाटक में सिर्फ 10 के आस-पास शो लिस्ट किए गए हैं.

‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग

फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो बिना ब्लॉकसीट के 1.89 लाख टिकट बिक चुके हैं. सुबह 9:30 बजे तक ओपनिंग-डे प्री-सेल्स से फिल्म ने 3.54 करोड़ रुपये कमाए हैं.

वहीं कल दोपहर 12:30 बजे तक फिल्म ने 64.05 लाख कमाए थे. अगर तुलना की जाए तो 21 घंटों में  453.12 परसेंट की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है. धीरे-धीरे फिल्म की एडवांस बुकिंग में ग्रोथ देखने को मिल रही है. पहले दिन की प्री-सेल्स में 30 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीदें हैं.

फिल्म को कलानिधि मारन के सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन और विद्या बालन जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. ऋतिक रोशन के भी फिल्म में कैमियो की खबरें हैं. विद्या का इस फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स है कि फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने शानदार रिस्पॉन्स दिया था. फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो ये 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 48 मिनट है. फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया था.





Source link

You may also like

Leave a Comment