Home Hollywoodप्रवीण तरडे की बॉलीवुड को फटकार- नाना पाटेकर के अंतिम संस्‍कार से क्‍यों गायब थे परफ्यूम लगाने वाले सेलेब्‍स? – pravin tarde slams bollywood asks why perfume-wearing celebs did not show up for nana patekar last rites

प्रवीण तरडे की बॉलीवुड को फटकार- नाना पाटेकर के अंतिम संस्‍कार से क्‍यों गायब थे परफ्यूम लगाने वाले सेलेब्‍स? – pravin tarde slams bollywood asks why perfume-wearing celebs did not show up for nana patekar last rites

by BollywoodNewsAndMovie


एक्‍टर, फ‍िल्ममेकर और ‘देऊळ बंद 2’ फेम प्रवीण तरडे ने बॉलीवुड को कड़ी फटकार लगाई है। उन्‍होंने दिवंगत नाना पाटेकर के अंतिम संस्‍कार में हिंदी सिनेमा के सितारों की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। मूल रूप से मराठी फिल्‍मों में काम करने वाले प्रवीण तरडे ने कहा कि जो लोग नाना पाटेकर को अपना दोस्त मानते थे, उन्हें उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहिए था। हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा कि फ‍िल्‍म इंडस्ट्री के लोगों का नहीं आने से नाना का कद कम नहीं होता। सलमान खान के साथ ‘राधे’ में काम कर चुके प्रवीण तरडे पूछते हैं- क्‍या बॉलीवुड नाना पाटेकर से बड़ा है?

नाना पाटेकर का बीते 8 अक्टूबर को गोवा में कार्डियक अरेस्‍ट के कारण 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह 5:20 बजे वह अचानक इस दुनिया से विदा हो गए। उनकी मौत ने जहां हर किसी को सदमा दिया है, वहीं पुणे में एक्‍टर के पैतृक गांव डोंजे में उनके अंतिम संस्‍कार पर बॉलीवुड से कोई बड़ा सितारा नहीं पहुंचा। हालांकि, नाना पाटेकर को राजकीय सम्‍मान के साथ विदा किया गया और उप मुख्‍यमंत्री एकनाथ श‍िंदे भी वहां पहुंचे थे।