
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में कुशल तंवर (गुल्लू) और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बातचीत के दौरान गुल्लू ने कथित तौर पर एक्ट्रेस के शरीर को लेकर ताना कसा। दरअसल, राशन टास्क के बाद कनिका मान और लव गिल के बीच बहस हो रही थी। गुल्लू ने आरोप लगाया कि आम्रपाली दुबे इस मामले में आग में घी डालने का काम कर रही थीं, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
आम्रपाली ने जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी अच्छी दोस्त का साथ दे रही थीं, न कि लड़ाई को बढ़ा रही थीं, जैसा कि गुल्लू ने आरोप लगाया था। लड़ाई के दौरान विवाद तब और बढ़ गया, जब गुल्लू ने मर्यादा पार करते हुए आम्रपाली दुबे पर पर्सनल कमेंट्स किए। उन्होंने आम्रपाली दुबे पर तंज कसा और उन्हें ‘मोटी बुद्धि’ कहा। इसके अलावा, उन्होंने आम्रपाली और लव गिल की दोस्ती की तुलना कार्टून कैरेक्टर ‘मोटू-पतलू’ से कर दी।
उन्होंने कनिका मान को कैप्टेंसी की रेस में नीचे
बता दें कि कनिका मान और लव गिल राशन टास्क के बाद आपस में भिड़ गए थे। लव ने टास्क खेला, जिसके कारण पूरे घर को उस हफ्ते राशन नहीं मिला। इससे कनिका बहुत नाराज हो गईं, क्योंकि लव को इसका कोई पछतावा भी नहीं था। कनिका मान ने लव गिल के इस फैसले का कड़ा विरोध किया और उन्हें ‘स्वार्थी’ बताया। लव गिल ने अपनी सफाई में कहा कि वह केवल अपना गेम और टास्क 100 प्रतिशत ईमानदारी से खेल रही हैं। टास्क जीतने के बाद लव गिल को विशेष अधिकार मिला, जिसमें उन्होंने कनिका मान को कैप्टेंसी की रेस में नीचे (7वें नंबर पर) रखा।
लव और आम्रपाली को छोड़कर गार्डन एरिया में रात के 2 बजे सभी जमा
‘बिग बॉस 20′ के घर में रोज के लड़ाई-झगड़ों के बीच काजी तौकीर ने हंसी-ठहाकों का तड़का लगा दिया है। रात को सोते समय काजी की मस्ती की वजह से घर के सभी लोग परेशान हो जाते हैं। काजी को बिल्ले को लेकर ऐसा हंगामा हुआ कि लव चीख पड़ीं और कहा कि वह तीन बार सोकर उठी हैं और उनकी नींद खराब हो रही है। इसके बाद लव और आम्रपाली को छोड़कर गार्डन एरिया में रात के 2 बजे सभी जमा हो जाते हैं।’
लव काजी के बिल्ले को चुरा लेती हैं
डिस्टर्बेंस से परेशान होकर लव काजी के बिल्ले को चुरा लेती हैं और अपने बेड पर चादर के अंदर छिपा देती हैं। अब काजी अंदर आते हैं और उसे ढूंढने लगते हैं और कहते हैं- कौन लेकर गया, उसमें मेरी सिल्वर चेन लगी है। इसके बाद लव चेन को बाहर निकाल कर रख देती हैं और आसिफ उनके हाथों में देकर उन्हें संभालने को कहते हैं।
काजी दूसरे कमरे से ऑस्ट्रिच और उसका अंडा लेकर आ जाते हैं
आधी रात को स्काउट और काजी आपस में मस्ती करते हैं। काजी कहते हैं- मेरा पूरा होंठ सूख रहा है, मेरी ये प्रॉब्लम है। बाद में गुल्लू काजी को बताते हैं तेरा बिल्ला लव लेकर बैठी है। इसके बाद काजी दूसरे कमरे से ऑस्ट्रिच और उसका अंडा लेकर आ जाते हैं। उन्हें देखकर घर के सभी लोग हंस पड़ते हैं। लव ने उस ऑस्ट्रिच को एक तमाचा लगाया।
अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस 20’ में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को घर में लाया गया है। शो में एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, रोहेद खान, यंग डीएसए और लव गिल जैसे नाम शामिल हैं जिनमें से रीति तिवारी निकल चुकी हैं।
