Home Morning News (खास खबरें)The auspicious time for Ghat Sthapana is from 6.31 am to 5 pm.

The auspicious time for Ghat Sthapana is from 6.31 am to 5 pm.

by BollywoodNewsAndMovie


बालोतरा | शारदीय नवरात्र का पर्व रविवार से शुरू होगा जो 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ नवरात्र का समापन होगा। नीलकंठ अनुसंधान केंद्र के पंडित पंकज गुरु ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र में मां भगवती का आगमन हाथी पर होगा, जबकि गमन पैदल होगा। धार्मिक मान्यत

.

पंडित पंकज गुरु ने बताया कि 20 अक्टूबर को सुबह 9.40 बजे से श्रवण नक्षत्र में जयंती ग्रहण, सरस्वती विसर्जन व विजयादशमी से जुड़े अनुष्ठानों का समय बताया गया है। विजयादशमी के लिए सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक का समय शुभ रहेगा। नवरात्र के पहले दिन रविवार को घट स्थापना के लिए सुबह 6.31 बजे से शाम 5 बजे तक का समय है। वहीं अभिजित मुहूर्त सुबह 11.35 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कलश स्थापना को विशेष फलदायी माना गया है। श्रद्धालु विधि-विधान से घटस्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र आराधना शुरू करेंगे। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु उपवास, दुर्गा सप्तशती पाठ, पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। 11 अक्टूबर रविवार को घटस्थापना व मां शैलपुत्री पूजन, 12 अक्टूबर सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी पूजन, 13 अक्टूबर मंगलवार को मां चंद्रघंटा पूजन, 14 अक्टूबर बुधवार को मां कूष्मांडा पूजन, 15 अक्टूबर गुरुवार को मां स्कंदमाता पूजन, 16 अक्टूबर शुक्रवार को मां कात्यायनी पूजन अपराह्न 2 से शाम 6 बजे तक बिल्वाभिमंत्रण, 17 अक्टूबर शनिवार को मां कालरात्रि पूजन, डोली यात्रा, नवपत्रिका प्रवेश व प्राण-प्रतिष्ठा, 18 अक्टूबर रविवार को महाअष्टमी व्रत, मां महागौरी व कुमारिका पूजन, 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी व्रत, दुर्गा नवमी व नवरात्र हवन, 20 अक्टूबर मंगलवार दशमी पूजन, अपराजिता व शमी पूजन होगा।



Source link

You may also like

Leave a Comment