Home Viral‘स्कूल जाते हैं तो चोट लग जाती है…’ रास्ते में भरा पानी तो Gen-Alpha ने डीएम से लगाई गुहार, वीडियो वायरल

‘स्कूल जाते हैं तो चोट लग जाती है…’ रास्ते में भरा पानी तो Gen-Alpha ने डीएम से लगाई गुहार, वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Maharajganj Latest News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में तीन बच्चे डीएम से गुहार लगा रहे हैं और घर आने-जाने वाले रास्ते में जलभराव को हटाने की अपील कर रहे हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

महाराजगंज: आज कल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चला है. जहां किसी भी तरह की समस्या है तो बच्चे वीडियो बनाकर डीएम से उसका समाधान निकालने की मांग करते हैं. कमाल की बात यह है कि इससे उस जिला के डीएम तत्काल बच्चों की अपील को सुनते हैं और उनकी मदद भी करते हैं. अब ऐसा ही एक मामला यूपी के महराजगंज जिले से सामने आया है. जहां 3 बच्चों ने डीएम से अपील कर रोड बनवाने की अपील की है.

मामला नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 में फरेंदा उत्तरी बाईपास का है. जहां सड़क पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय तीन बच्चों ने डीएम को संबोधित करते हुए वीडियो बनाकर अपनी समस्या सामने रखी और जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग डीएम से की.

बच्चों ने वीडियो में क्या कहा?



वीडियो में बच्चे सड़क पर भरे पानी के बीच खड़े होकर हाथ जोड़ते हुए डीएम से सड़क की समस्या दूर कराने की अपील करते नजर आ रहे हैं. सड़क पर पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों द्वारा वायरल किए गए वीडियो का डीएम गौरव ने तत्काल संज्ञान लिया. जिसके बाद जेसीबी लगाकर जलभराव की समस्या को ठीक किया और रोड भी सही करा दी.

स्कूल जाने में होती है दिक्कत



तीनों बच्चों ने वीडियो में कहा कि डीएम अंकल राम-राम देख लीजिए उत्तरी बाईपास के पास बहुत सारा पानी भरा हुआ है. बच्चों ने आगे कहा कि यह बार्ड नंबर-11 है पानी की वजह से लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है, घुटनों तक पानी भरा है. बच्चों ने आगे कहा कि स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है कई बार गिर भी जाते हैं. तीनों बच्चों ने आखिरी में कहा कि ऐसे में लोगों को इंफेक्शन भी हो सकता है.

डीएम ने तत्काल की कार्रवाई
बच्चों के वीडियो वायरल होते ही तत्काल मौके पर नगर पालिका से एक जेसीबी पहुंची. सबसे पहले रास्ते में भरा जल और मलबे को हटाया गया. और फिर पूरे रास्ते को ठीक किया गया है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment