Home Box Office2000s में सलमान खान ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, निभाए ऐसे कॉमिक रोल, हंसी से गूंज उठे थे थिएटर

2000s में सलमान खान ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, निभाए ऐसे कॉमिक रोल, हंसी से गूंज उठे थे थिएटर

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Salman Khan’s 2000’s Best Movies on Prime Video: सलमान खान ने बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि मेकर्स को भी मालामाल किया है. उनकी फिल्में खासतौर पर 2000 के दशक में तो बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया करती थी. उस दौर की कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इन फिल्मों में हीरोइन संग उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. सलमान खान ने अपने करियर में कई ऐसे फिल्में की है, जिनमें उनके किरदारों ने फैंस के दिलों पर कब्जा कर लिया. उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल किए हैं. खासतौर पर 2000 के दशक में तो वह कभी अपनी कॉमेडी से छाए हुए थे. उन्होंने ज्यादातर उन्हीं फिल्मों में काम किया, जो कॉमेडी से भरपूर थीं. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ हिट और सुपरहिट फिल्मों के बारे में,जो प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं. (फोटो साभार: IMDB)

इनमें पहली है, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’. सलमान और करिश्मा की जोड़ी वाली इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था. में प्यार, परिवार और शादी को लेकर मजेदार कहानी देखने को मिलती है. दोनों की नोकझोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री फिल्म की खासियत है. फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDB)

दूसरी है ‘हर दिल जो प्यार करेगा’. उनकी ये फिल्म भी साल 2000 में ही रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके अपोजिट रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा नजर आई थीं. इस फिल्म में सलमान खान की दो अभिनेत्रियों के साथ अलग-अलग केमिस्ट्री देखने को मिलती है. प्रेम कहानी में गलतफहमियां, दोस्ती और इमोशंस का अच्छा मेल है. रानी और प्रीति के साथ सलमान की जोड़ी रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों को पसंद आ सकती है. (फोटो साभार: IMDB)

Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरी है साल 2001 में आई ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’. इस फिल्म में भी लव ट्रायंगल देखने को मिला था. फिल्म में सलमान के अपोजिट रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा ही नजर आई थीं. फिल्म सेमी-हिट रही. लेकिन सलमान की रोमांटिक फिल्मों में खास जगह बनाने में कामयाब रही. कहानी एक ऐसे कपल की है, जो माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लेता है. रानी के साथ सलमान की शादीशुदा जोड़ी और प्रीति के साथ उनके भावनात्मक रिश्ते ने फिल्म को दिलचस्प बनाया. (फोटो साभार: IMDB)

चौथी है, साल 2005 में आई ‘नो एंट्री’. इस फिल्म में बिपाशा बसु, लारा दत्ता और ईशा देओल भी नजर आई थीं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. अगर आपको कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो यह अच्छी पसंद है. सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया, जो अपनी हरकतों से कहानी में खूब उलझनें पैदा करता है. फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और बिपाशा के साथ मजेदार सीन देखने लायक हैं. (फोटो साभार: IMDB)

साल 2005 आई थी उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’?. फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन नजर आई थीं. फिल्म सेमी हिट साबित हुई थी.फिल्म को डेविड धवन लेकर आए थे. इस फिल्म में सलमान एक ऐसे डॉक्टर बने हैं, जो अपने झूठ के जाल में फंस जाता है. कैटरीना के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री पसंद की गई, जबकि सुष्मिता सेन के साथ उनकी नोकझोंक फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाती है. (फोटो साभार: IMDB)

छठी है साल 2007 में आई उनकी फिल्म ‘पार्टनर’. इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ और लारा दत्ता नजर आई थीं. सलमान और गोविंदा की कॉमेडी ने इस फिल्म को खूब मनोरंजक बनाया था. कैटरीना के साथ सलमान की रोमांटिक जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आई. फिल्म में प्यार, दोस्ती और मजेदार गलतफहमियों का ऐसा मेल है, जिसे आज भी कई लोग दोबारा देखना पसंद करते हैं. (फोटो साभार: IMDB)

सातवीं हैं, मुझसे शादी करोगी. इस फिल्म में भी लव ट्रायंगल देखने को मिला था. सलमान और अक्षय कुमार दोनों ही प्रियंका चोपड़ा से प्यार करते हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही. सलमान और प्रियंका की जोड़ी इस रोमांटिक कॉमेडी में काफी पसंद की गई थी. फिल्म में अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में थे, जो सलमान की प्रेम कहानी में लगातार मुश्किलें खड़ी करते हैं. सलमान और प्रियंका के बीच रोमांस के साथ मजेदार तकरार भी देखने को मिलती है.इस भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDB)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment