Home Box Officeऋतिक-मिथुन जैसे बड़े सितारे, फिर भी हिंदी में सीमित रिलीज! रजनीकांत की जेलर 2 पर OTT का फंसा पेंच – rajinikanth jailer 2 hindi release row box office impact hrithik roshan mithun chakraborty cameo tmovj

ऋतिक-मिथुन जैसे बड़े सितारे, फिर भी हिंदी में सीमित रिलीज! रजनीकांत की जेलर 2 पर OTT का फंसा पेंच – rajinikanth jailer 2 hindi release row box office impact hrithik roshan mithun chakraborty cameo tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


तमिल सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी अपने स्वैग से सभी का दिल जीत रहे हैं. इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 का जबरदस्त क्रेज है. ट्रेलर ने फैंस के बीच तगड़ी हाईप बना ली है. लेकिन इसी बीच हिंदी ऑडियंस को भी एक झटका मिला. रिपोर्ट्स सामने आईं कि जेलर 2 को हिंदी भाषा में नहीं रिलीज किया जाएगा. 

हिंदी में जेलर 2 की रिलीज पर क्यों सस्पेंस?

कहा जा रहा है कि जेलर 2 के मेकर्स ने OTT डील के चलते अपनी फिल्म की हिंदी रिलीज को लिमिटेड कर दिया है. साउथ में अधिकतर फिल्में चार हफ्तों में ही ओटीटी पर आ जाती हैं. मगर हिंदी में आठ हफ्तों का समय लगता है. वजह, बड़े मल्टीप्लेक्स थिएटर जैसे PVR INOX और सिनेपॉलिस. 

आमतौर पर PVR और सिनेपॉलिस की ये शर्त होती है कि कोई भी हिंदी फिल्म के थिएटर रिलीज और ओटीटी रिलीज के बीच आठ हफ्तों का गैप रखा होना चाहिए. इससे मल्टीप्लेक्स को भी फायदा मिलेगा, और एक फिल्म को अपना थिएटर बिजनेस करने का भी पूरा मौका मिलेगा. लेकिन साउथ की भाषा वाली फिल्मों के साथ ये रूल नहीं होता. उन्हें महज चार हफ्ते ही अपनी पिक्चरों को थिएटर में लगाना है, इसके बाद फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज हो जाती है. 

जेलर 2 को लेकर ऐसी कहा गया कि मेकर्स सिर्फ चार हफ्तों में ही अपनी फिल्म को ओटीटी पर लाना चाहते हैं. इसी कारण से बड़े मल्टीप्लेक्स अपने थिएटरों में इसे रिलीज नहीं कर सकती है. यानी रजनीकांत की फिल्म को लिमिटेड हिंदी रिलीज मिल सकती है. ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े हिंदी फिल्मों के सितारों की मौजूदगी के बावजूद, जेलर 2 हिंदी में कमजोर ओपनिंग लेती नजर आ सकती है. 

जेलर 2 को लग सकता है तगड़ा झटका!

रजनीकांत की फिल्म अगर हिंदी में लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई, तो इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भारी डेंट पड़ सकता है. भले ही ज्यादातर शहरों में सिंगल स्क्रीन थिएटर हैं. मगर मेट्रो शहरों में सिंगल स्क्रीन कम, मल्टीप्लेक्स की संख्या ज्यादा दिखती है. हालांकि मेकर्स की नॉर्थ मार्केट वाली पीआर टीम ने साफ किया है कि जेलर 2 हिंदी में जैसे प्लान की गई थी, वैसे ही रिलीज होनी है. 

फिलहाल अगर टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म का हाल देखा जाए, तो हिंदी भाषा में जेलर 2 के शोज काफी कम नजर आ रहे हैं. PVR और सिनेपॉलिस जैसे मल्टीप्लेक्स की ऐप पर फिल्म से जुड़ी अभी कोई जानकारी नहीं दिख रही है. हालांकि इन ऐप्स पर तेलुगू, तमिल भाषाओं में इसके शोज मौजूद हैं. बुक माइ शो पर भी कम ही हिंदी भाषा के शो दिख रहे हैं. फिल्म को रिलीज होने में महज दो दिन का समय बाकी है, ऐसे में क्या जेलर 2 हिंदी में ठीक से लग पाएगी? ये तो वक्त आने पर पता चलेगा. ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment