Home ViralPrayagraj Library Chappal Theft | CCTV Footage Viral Video

Prayagraj Library Chappal Theft | CCTV Footage Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


प्रयागराज20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के गोविंदपुर स्थित कैलाशपुरी इलाके में चप्पल चोरी का मामला सामने आया है। यहां लाइब्रेरी के बाहर रखी चप्पलें गायब होने पर CCTV फुटेज खंगाले गए, तो अलग-अलग लोग उन्हें ले जाते दिखाई दिए। कोई चप्पल हाथ में लेकर निकला, तो कोई पहनकर ही चलता बना।

फुटेज में एक लड़की भी अपनी चप्पल की जगह दूसरी चप्पल पहनकर जाती दिख रही है। मोबाइल, पर्स और बाइक चोरी की घटनाओं के बीच चप्पल चोरी के इन वीडियो की इलाके में चर्चा हो रही है। कैमरे लगे होने के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आने से लाइब्रेरी आने वाले छात्रों की चिंता बढ़ गई है।

देखिए 3 तस्वीरें…

सीन 1: कुछ लड़के लाइब्रेरी के बाहर आते हैं और हाथ में चप्पल उठाकर चलते बनते हैं।

सीन 1: कुछ लड़के लाइब्रेरी के बाहर आते हैं और हाथ में चप्पल उठाकर चलते बनते हैं।

सीन 2: एक लड़की चारों तरफ सन्नाटा देखकर चप्पल बदलती है और वहां से भाग जाती है।

सीन 2: एक लड़की चारों तरफ सन्नाटा देखकर चप्पल बदलती है और वहां से भाग जाती है।

सीन 3: एक लड़का आता है और दूसरे की चप्पल पहनकर चलता बनता है।

सीन 3: एक लड़का आता है और दूसरे की चप्पल पहनकर चलता बनता है।

कोई हाथ में लेकर गया, तो किसी ने पहन ली दूसरी चप्पल

लाइब्रेरी के बाहर लगे CCTV कैमरे में चप्पल ले जाने के अलग-अलग तरीके कैद हुए हैं। फुटेज में लड़कों का एक ग्रुप चप्पल हाथ में लेकर जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, एक लड़की आती है और अपनी चप्पल छोड़कर दूसरी चप्पल पहनकर वहां से निकल जाती है।

इन तस्वीरों में लाइब्रेरी के बाहर रखी चप्पलों को निशाना बनाते लोग दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद इस अजीब तरह की चोरी को लेकर चर्चा हो रही है।

पढ़ने आते हैं छात्र, बाहर रखी चप्पलें हो जाती हैं गायब

गोविंदपुर के कैलाशपुरी इलाके में स्थित लाइब्रेरी में छात्र पढ़ाई करने आते हैं। इसी गली से स्थानीय लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है। चप्पलें गायब होने की घटनाओं के बाद CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई, जिसमें अलग-अलग लोग चप्पल ले जाते नजर आए।

कैमरे लगे होने के बाद भी नहीं थम रहीं घटनाएं

आमतौर पर लोग घरों, दुकानों और वाहनों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगवाते हैं। लेकिन यहां कैमरे की रिकॉर्डिंग में ही लाइब्रेरी के बाहर रखी चप्पलें ले जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा है। अब छात्रों के सामने पढ़ाई के साथ बाहर उतारी गई चप्पलों की सुरक्षा का सवाल भी खड़ा हो गया है। हालांकि, मामले में किसी आरोपी की पहचान या पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment