Home Morning News (खास खबरें)Meerut News: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की 10 तोले की चेन झपटी , Meerut Hindi News

Meerut News: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की 10 तोले की चेन झपटी , Meerut Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Meerut News: तेजगढ़ी चौराहे के पास सुबह टहल रहे कुनाल से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन झपट ली। विरोध के दौरान उनकी गर्दन पर चोट आई और बदमाशों ने कुंडल छीनने की भी कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है और आरोपियों की तलाश में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

तेजगढ़ी चौराहे पर युवक से चेन लूट

Meerut News: शहर में चेन लुटेरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। तेजगढ़ी चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक के गले से करीब 10 तोले की चेन झपट ली। विरोध और खींचतान के दौरान युवक के गले पर घाव हो गया। बदमाशों ने उसके कानों से कुंडल निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया गया कि डी ब्लॉक निवासी कुनाल सुबह टहलने के लिए घर से तेजगढ़ी की ओर जा रहा था। आरोप है कि चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए गले से चेन खींच ली। अचानक हुए हमले से युवक संभल नहीं पाया। बदमाशों ने उसके कानों से कुंडल खींचने की भी कोशिश की। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकले। चेन खींचने के दौरान कुनाल की गर्दन पर चोट आई। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार कराना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।

चेन के वजन को लेकर शुरुआती जानकारी

पीड़ित ने चेन के संबंध में सटीक जानकारी नहीं दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चेन का वजन करीब दो तोले बताया गया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दीक्षा भौरिया, सीओ सिविल लाइन

शहर के अलग-अलग इलाकों में लूट की वारदातें

अलग-अलग इलाकों में वारदात, नहीं थम रहीं लूट

शहर में पिछले दिनों चेन और आभूषण लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं। परतापुर में चेन लूट की वारदात हुई, जबकि कंकरखेड़ा क्षेत्र में भी एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उसकी चेन छीन ली गई। हापुड़ अड्डे के पास बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटे गए। नौचंदी थाना क्षेत्र में भी चेन लूट की घटना हुई। अब तेजगढ़ी चौराहे के पास युवक से चेन झपटने की वारदात ने पुलिस के सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी है।

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦तेजगढ़ी चौराहे के पास युवक के साथ क्या हुआ?−

बाइक सवार दो बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे कुनाल को रोककर उनकी चेन झपट ली और कुंडल निकालने की कोशिश की।

✦वारदात में कुनाल को क्या चोट आई?+

✦पुलिस आरोपियों की तलाश कैसे कर रही है?+





Source link

You may also like

Leave a Comment