Home Viral‘500 रुपये में 1 घंटे का गरबा नाइट पार्टनर’, कानपुर में वायरल हुआ अनोखा पोस्टर | Kanpur Garba Night Partner On Rent 500 Rupees Viral Poster

‘500 रुपये में 1 घंटे का गरबा नाइट पार्टनर’, कानपुर में वायरल हुआ अनोखा पोस्टर | Kanpur Garba Night Partner On Rent 500 Rupees Viral Poster

by BollywoodNewsAndMovie


Viral News: देश भर में नवरात्र के पावन पर्व पर गरबा और डांडिया की धूम मची हुई है. युवा रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा नाइट्स का लुत्फ उठा रहे हैं. लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. यहां सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गरबा खेलने के लिए किराए पर पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है. यह अजीबोगरीब ऑफर इंस्टाग्राम पेज @kanpur_hamari_jaan के जरिए सामने आया है. वायरल पोस्टर में युवक-युवती पारंपरिक गुजराती ड्रेस में गरबा करते नजर आ रहे हैं.

2 घंटे के लिए 1000 रुपये किराया

पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में कानपुर गरबा नाइट और रेट पर मिल रहे पार्टनर लिखा गया है. पैकेज के रेट्स ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. पोस्टर के दावों के अनुसार, एक घंटे के लिए डांस पार्टनर की बुकिंग का रेट 500 रुपये और दो घंटे के लिए 1000 रुपये रखा गया है. ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए Safe & Trusted (सुरक्षित और भरोसेमंद), Enjoy Garba Together (साथ में गरबा एन्जॉय करें) और Make New Friends (नए दोस्त बनाएं) जैसे लुभावने स्लोगन भी लिखे गए हैं.

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

हालांकि, इस पूरे पोस्टर में न तो आयोजक का कोई नाम है, न ही कार्यक्रम की सटीक लोकेशन और न ही कोई नियम-शर्तें बताई गई हैं. जैसे ही यह पोस्टर इंटरनेट पर आया, यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का बाढ़ आ गई. कोई इसे लेकर मजे ले रहा है तो कोई सच में इंक्वायरी कर रहा है. 

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में पूछा- कहां और कैसे मिलेगा? दूसरे ने सतर्कता दिखाते हुए लिखा- कैसे मिलेंगे? जब मिलेंगे तभी बुक करूंगा. एक यूजर ने लिखा- क्या-क्या दिन देखने पड़ रहे हैं भाई. वहीं, एक मनचले यूजर ने तो 1000 रुपये में पूरी रात के लिए सर्विस देने की बात तक कह डाली. इन टिप्पणियों से साफ है कि युवाओं में इस पोस्ट को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है.

वायरल हुआ पोस्टर तो उठे सवाल

इस पोस्टर ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या वाकई यह अकेलेपन को दूर कर गरबा का मजा लेने के लिए शुरू की गई कोई व्यावसायिक पहल है, या इसके पीछे ठगी और हनी ट्रैप जैसा कोई बड़ा खेल रचा जा रहा है? चूंकि सोशल मीडिया पेज पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, इसलिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह साइबर ठगों का नया पैंतरा भी हो सकता है.

ऐसे अनजान सोशल मीडिया अकाउंट्स के झांसे में आकर एडवांस पेमेंट करना, अपनी तस्वीरें शेयर करना या अपनी निजी और संवेदनशील जानकारी साझा करना भारी पड़ सकता है. इस मामले एडीसीपी स्नेहा तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऐसी पोस्ट मेरे सामने आई है इसके विभिन्न पहलुओं और कानूनी स्तर पर जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाही की जाएगी.

यह भी पढे़ं-

बिट्टू तबाही का इमोशनल वीडियो वायरल, बोले- मेरी 8 महीने की मेहनत 30 दिन में बर्बाद हो गई

2 साल के छोटे भाई ने दिलाई सिद्धू मूसेवाला की याद, वही अंदाज, वही थापी देख भावुक हुए फैंस






Source link

You may also like

Leave a Comment