Home ViralVIDEO: ये मिक्सर है, छिपकली की तरह चिपके लोग… वायरल हो रहा दशहरा मेलों में लगा ये अजीब झूला! – viral mixer ride dussehra fair video india tedu

VIDEO: ये मिक्सर है, छिपकली की तरह चिपके लोग… वायरल हो रहा दशहरा मेलों में लगा ये अजीब झूला! – viral mixer ride dussehra fair video india tedu

by BollywoodNewsAndMovie


नवरात्र शुरू होने के साथ ही भारत के कई हिस्सों में दशहरे के मेले शुरू हो गए हैं. इन मेलों में खरीददारी, खाने के स्टॉल्स के साथ ही सबसे ज्यादा भीड़ होती है उन झूलों पर, जिनमें भयानक एडवेंचर होता है. ऐसा है एक एडवेंचर्स झूला इन दिनों वायरल है, जो पहली बार देखने को मिला है. भारत के कई मेलों में इस झूले को शामिल किया गया है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसे मिक्चर झूला नाम दिया जा रहा है और इसके वीडियो इतने खतरनाक हैं कि जिन्हें देखने के बाद लगता है कि जो इसमें बैठा होगा, उनकी क्या हालत रही होगी.

कैसा है ये झूला?

जिस झूले के वीडियो वायरल हैं, वो दिखने में काफी अलग है और शायद ही ऐसा झूला पहले देखने को मिलेगा. वैसे तो ये झूला भी नॉर्मल झूलों की तरह गोल घूमता है, लेकिन खास बात ये है कि एक तो इसकी स्पीड काफी ज्यादा है. साथ ही इसमें जो राइड करता है, उसे किसी बेल्ट वगैहरा से बांधा नहीं जाता है और ना ही कोई  सीट होती है. अब आपको खड़े रहना होता है और घूमना शुरू कर देता है. इसके बाद इस झूले में खड़े लोग टेढे-मेढे हो जाते हैं और उसकी दीवार पर चिपक जाते हैं, जो काफी डरावना लगता है.

हालांकि, कुछ लोग इस झूले को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि ये काफी खतरनाक है और किसी के साथ कुछ भी हो सकता है. इसके अलावा कुछ लोग भारत में झूलों की  सेफ्टी को लेकर भी बात कर रहे हैं कि इनके कोई मानक नहीं है और कई बार इस वजह से हादसे भी हो जाते हैं. 

वहीं, इन झूलों के मालिकों का कहना है कि इससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही है और लोग इसे काफी पसंद  कर रहे हैं. इसे मिक्सर नाम दिया गया है, जो मिक्सर की तरह ही लोगों को घूमा देता है. कई लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं कि ये झूला है या फिर वॉशिंग मशीन और ये लोग इंसान कम छिपकली लग रहे हैं.
 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment