Home Box OfficeDrishyam 3 Day 12: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा इतिहास, 12 दिन में 500 Cr पार, बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

Drishyam 3 Day 12: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा इतिहास, 12 दिन में 500 Cr पार, बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Drishyam 3 Day 12 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का जलवा कायम है. विजय सलगांवकर बनकर एक बार फिर अभिनेता ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सस्पेंस और रोमांच से भरी इस फिल्म ने महज 12 दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ अजय के करियर में एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है. फिल्म अब 2026 की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसा खेल चल रहा है, जिसमें बाजी किसी बड़े एक्शन सीक्वेंस या सुपरहीरो ने नहीं, बल्कि दिमाग और सस्पेंस ने मारी है. अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहे हैं. उनकी फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने कमाई के मामले में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका इंतजार अजय के फैंस लंबे समय से कर रहे थे. रिलीज के महज 12 दिनों में फिल्म की दुनिया भर की कमाई 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. यह अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म है, जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा छुआ है. इतना ही नहीं, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में भी इसने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. फाइल फोटो.

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई 323.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये हो गया. विदेशों से मिले लगभग 114 करोड़ रुपये जोड़ने पर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फाइल फोटो.

अजय देवगन ने 500 करोड़ के कलेक्शन को पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है. उनकी पिछली बड़ी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन कोई भी फिल्म दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी. उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 372.50 करोड़ रुपये बताया गया था. अब ‘दृश्यम 3’ ने इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है. फोटो साभार- @IMDb

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत मलयालम सिनेमा से हुई थी. इसके बाद इस कहानी को हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया गया. हिंदी फिल्मों में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर का किरदार निभाकर अलग पहचान बनाई. तबू और श्रेया सरन जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने भी इस कहानी को मजबूत बनाया. फाइल फोटो.

अब तक हिंदी ‘दृश्यम 2’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी. आंकड़ों बताते हैं कि ‘दृश्यम 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 342.31 करोड़ रुपये था. ‘दृश्यम 3’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है. फाइल फोटो.

फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का इशारा रिलीज के पहले दिन से ही मिलने लगे थे ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन भारत में 62 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. पहले वीकेंड में शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले सप्ताह की कुल नेट कमाई करीब 245.50 करोड़ रुपये रही. फाइल फोटो.

दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने अच्छी वापसी की. दूसरे शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर करीब 26.50 करोड़ रुपये और रविवार को 22.50 करोड़ रुपये रही. सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर उछाल दर्ज किया. यही लगातार मिल रहा दर्शकों का साथ इसे 500 करोड़ के क्लब तक ले गया. फाइल फोटो.

दुनिया भर की कमाई के मामले में ‘दृश्यम 3’ अब 2026 की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का दबदबा कायम है. वहीं, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़कर अजय देवगन की फिल्म दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment