Home Bigg Boss 20Nakul Dhull और गुल्लू के पंगे का खुला राज, Bigg Boss 20 में निकाली पुरानी दुश्मनी; एल्विश हैं लड़ाई की जड़!

Nakul Dhull और गुल्लू के पंगे का खुला राज, Bigg Boss 20 में निकाली पुरानी दुश्मनी; एल्विश हैं लड़ाई की जड़!

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 में नकुल धुल के वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आते ही सलमान खान के शो में काफी गरमा-गरमी देखने को मिली। वह रविवार को कलर्स के विवादित शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर घर में आए नकुल धुल और गुल्लू के बीच इतना बड़ा झगड़ा हुआ कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

माही विज जहां गुल्लू के सपोर्ट में खड़ीं दिखीं और नकुल को खरी खोटी सुनाई, तो वहीं सबने मिलकर दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। हालांकि, लड़ाई के दौरान नकुल ने बातों ही बातों में गुल्लू के डरकर गोवा भागने की बात भी बोल दी। जिसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर ये सर्च कर रहे हैं कि आखिरकार दोनों की दुश्मनी किस बात को लेकर है, जिसका खुलासा अब हो चुका है।

एल्विश की लड़ाई से शुरू हुई दुश्मनी? 

रियल स्कूप नामक एक इंस्टाग्राम पेज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुल्लू और नकुल के बीच कोई भी डायरेक्ट दुश्मनी नहीं है, बल्कि उनके बीच की ये लड़ाई एल्विश यादव (Elvish Yadav) और प्रिंस नरूला की वजह से शुरू हुई। ये बात तो सब ही जानते हैं कि रोडीज के बीते सीजन में गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच एक बड़ा झगड़ा हो गया था।

इस लड़ाई में एल्विश यादव ने प्रिंस को धमकी दे दी थी और गुड़गांव आने के लिए कहा था। प्रिंस नरूला अपने कुछ लोगों के साथ एल्विश के शहर गुड़गांव में पहुंच गए। प्रिंस ने वीडियो में ये भी कहा कि उन्होंने देख लिया कि एल्विश में कितना दम है। प्रिंस ने कहा, “हम सुबह से खड़े हैं, तुम लोगों में से कोई न आया। अब ये विवाद यहीं पर खत्म होता है।

Screenshot 2026-10-14 164813

प्रिंस नरूला के बड़े समर्थक हैं नकुल धुल

प्रिंस और एल्विश शायद ये इंसिडेंट भूल गए हों, लेकिन नकुल ये बात नहीं भूल पाए। रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल धुल बिग बॉस के विनर रह चुके प्रिंस नरूला के बहुत बड़े समर्थक हैं। ऐसे में वह एल्विश यादव से काफी चिढ़ते हैं और गुल्लू को काफी नापसंद करते हैं। नकुल ने बिग बॉस 20 में लड़ाई के दौरान ये भी कहा कि जब वो और उनके भाई आए थे तो गुल्लू डर से गोवा भाग गए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुल्लू और नकुल के बीच इंस्टाग्राम पर भी वाद-विवाद हो चुका है।

Untitled design - 2026-10-14T164304.090

हैरानी की बात ये है कि गुल्लू और नकुल के बीच इस बड़े झगड़े से पहले ही माही विज ने ये प्रेडिक्शन कर दी थी कि वाइल्ड कार्ड एंट्री कनिका के दोस्त के पीछे जरूर आएंगे और उनकी ये बात बिल्कुल सच हो गई। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि बेवजह की लड़ाई मोल लेने की वजह से नकुल को शो से बाहर कर दिया गया है, लेकिन ऐसा हुआ है या नहीं, इसका खुलासा आज के एपिसोड में होगा।



Source link

You may also like

Leave a Comment