Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘जो पिट रहा उसी को…’ Elvish Yadav ने Nakul Dhull पर कसा तंज, झगड़े के बाद गर्माया मामला

Bigg Boss 20: ‘जो पिट रहा उसी को…’ Elvish Yadav ने Nakul Dhull पर कसा तंज, झगड़े के बाद गर्माया मामला

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (Wild Card Contestant) की एंट्री के बाद से जबरदस्त हंगामा हो रहा है। नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और मनीष गोयल ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है।

लेटेस्ट एपिसोड में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल और गुल्लू (कुशल तंवर) के बीच हाथापाई देखने को मिली। यह झगड़ा काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ था। नकुल ने इस बहस में दखल दिया, जिसके बाद उनके और गुल्लू के बीच तनाव बढ़ गया।

नकुल और गुल्लू की हुई लड़ाई

जल्द ही स्थिति आक्रामक हो गई जिसमें नकुल गुल्लू की ओर झपटे और दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। अब इस मामले में एल्विश यादव ने एक टिप्पणी की है। एल्विश यादव और गुल्लू के बीच अच्छा बॉन्ड है ऐसे में उन्होंने नकुल धुल पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा। रूल्स चेंज हो गए शायद, आज जो पिट रहा है उसी को बाहर कर ररे हैं, दुखद।’

हालांकि एल्विश ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके क्रिप्टिक पोस्ट के समय को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका संबंध गुल्लू और नकुल के बीच हुई झड़प से था। उनकी बातों से यह सवाल भी उठा कि क्या वह शो में अनुशासनात्मक कार्रवाई के तरीके की आलोचना कर रहे थे।

क्या है एल्विश और गुल्लू का कनेक्शन?

एल्विश और गुल्लू के बीच MTV रोडीज के समय से ही गहरा जुड़ाव रहा है। गुल्लू ने एल्विस के गैंग के सदस्य के तौर पर ‘रोडीज डबल क्रॉस’ (रोडीज़ XX) जीता था। जीत के बाद उन्हें 10 लाख रुपये का नकद इनाम और एक हीरो करिज़्मा बाइक मिली थी।

आने वाले एपिसोड में दर्शकों को पता चलेगा कि इस झगड़े के बाद मेकर्स क्या कदम उठाते हैं। बिग बॉस हाउस के अंदर मारपीट या हिंसा पूरी तरह मना है और जो कंटेस्टेंट इस नियम को तोड़ते हैं, उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं, जिसमें शो से बाहर निकाला जाना भी शामिल है।



Source link

You may also like

Leave a Comment