Home Bigg Boss 20काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूका, आगबबूला हुईं गौहर खान, बोलीं- मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है

काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूका, आगबबूला हुईं गौहर खान, बोलीं- मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20: रियलिटी शो में मजाक और मस्ती के बीच ऐसा कुछ हुआ कि मामला गरमा गया. काजी तौकीर की एक हरकत ने सबका ध्यान खींच लिया, वहीं गौहर खान अपना गुस्सा रोक नहीं पाईं. स्काउट के कान पर थूकने की घटना के बाद गौहर ने सोशल मीडिया पर काजी को जमकर सुनाया. उन्होंने साफ कहा कि मजाक की भी एक सीमा होती है और अब चीजें हद से ज्यादा बढ़ रही हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूका, आगबबूला हुईं गौहर खानZoom

काजी तौकीर की ये एक्ट लोगों को भी पसंद नहीं आ रहा है.

नई दिल्ली. अभिनेत्री गौहर खान पिछले काफी समय से ‘बिग बॉस-20’ कंटेस्टेंट काजी तौकीर का समर्थन करती नजर आ रही थीं. लेकिन बुधवार को कुछ अलग ही देखने को मिला. दरअसल, शो में काजी तौकीर ने कंटेस्टेंट स्काउट के कान पर थूक दिया था, जिस पर गौहर खान ने अपनी नाराजगी जताई है. गौहर खान ने कहा कि काजी तौकीर पर तंज कसते हुए कहा कि जब किसी की बहुत ज्यादा तारीफ होती है तो डर रहता है कि कहीं वो घमंड में न आ जाए.

गौहर खान ने इस बात पर भी जोर दिया कि शो की उन्होंने कहा था कि काजी कभी गलत नहीं करेंगे लेकिन अब उनका मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है. अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर कहा, ‘जब आपकी बहुत ज्यादा तारीफ होने लगती है, तो कई बार डर लगता है कि कहीं यह तारीफ सर पर न चढ़ जाए. मैंने बिग बॉस के पहले हफ्ते में ही कहा था कि काजी कभी कुछ गलत नहीं करेगा और न ही गलत रास्ते पर जाएगा.’

ये बर्ताव बिल्कुल सही नहीं

अभिनेत्री ने काजी द्वारा स्काउट के कान पर थूकने पर उन्हें संभल कर चलने की चेतावनी दी और कहा कि उनका ये बर्ताव बिल्कुल सही नहीं है. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि काजी का मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है.

गौहर खान का पोस्ट.

थूकना या उसके बारे में बातें करना सही

गौहर खान ने कहा, ‘उसके कान में थूकना या उसके बारे में ऐसी बातें करना बहुत गलत है. मैं सच में उम्मीद करती हूं कि ‘वीकेंड का वार’ में सलमान सर काजी को यह बात जरूर समझाएं कि जो मजाक चल रहा है, वह थोड़ा ज्यादा हो रहा है. यह अब एक जैसा और थोड़ा चिढ़ाने वाला लग रहा है.’

कैप्टेंसी-नॉमिनेशन भिड़े काजी-स्काउट

दरअसल, बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और कंटेस्टेंट स्काउट के बीच टास्क के दौरान बहस और हाथापाई हुई थी. कैप्टेंसी और नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर और स्काउट के बीच तीखी बहस हो रही थी. बातचीत और चिल्लाने के दौरान काजी तौकीर के मुंह से थूक के कुछ छींटे स्काउट के ऊपर गिर गए थे. काजी तौकीर का कहना था कि यह अनजाने में (एक्सीडेंटली) हुआ है और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी, जबकि स्काउट का आरोप था कि काजी ने जानबूझकर उन पर थूका है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment