Home Bigg Boss 20‘माही विज ने नकुल धुल को पीछे से मारा’, क्‍ल‍िप देख यूजर्स ने उठाई एविक्‍शन की मांग, एल्‍व‍िश यादव ने कसा तंज – mahhi vij hits nakul dhull during physical clash with gullu users demand her eviction elvish yadav takes a dig

‘माही विज ने नकुल धुल को पीछे से मारा’, क्‍ल‍िप देख यूजर्स ने उठाई एविक्‍शन की मांग, एल्‍व‍िश यादव ने कसा तंज – mahhi vij hits nakul dhull during physical clash with gullu users demand her eviction elvish yadav takes a dig

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में नकुल धुल और गुल्लू की हाथापाई के बीच माही विज पर भी नकुल को मारने के आरोप लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दर्शक बिग बॉस पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, एल्विश यादव ने भी शो पर तंज कसा है।

Mahhi Vij hits Nakul Dhull during his physical clash with Gullu
गुल्लू के साथ लड़ाई के दौरान माही विज ने नकुल धुल को मारा
‘बिग बॉस 20’ के आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल अब शो से एविक्‍ट हो चुके हैं। वह महज 48 घंटे शो में रहे। मंगलवार के एपिसोड में हमने देखा कि कैसे उनके और कुशल तंवर उर्फ गुल्‍लू के बीच हाथापाई हुई। बुधवार के प्रोमो में बिग बॉस का गुस्‍सा और मारपीट कर शो के अहम नियम उल्‍लंघन के कारण नकुल के एविक्‍शन की झलक मिल चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी इस हाथापाई की खूब चर्चा हो रही है। दिलचस्‍प बात यह है कि यूजर्स के निशाने पर माही विज आ गई हैं। X पर वायरल कई क्‍लि‍प्‍स के आधार पर लोगों का दावा है कि असल में माही विज ने नकुल धुल पर पीछे से हाथ उठाया है। उन्‍हें मारा है। यही नहीं, बिग बॉस के एविक्‍शन के फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां तक कि एल्‍व‍िश यादव ने भी इस पर तंज कसा है।

एक तरफ जहां सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यदि शो में हिंसा नियमों के खिलाफ है, तो माही के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? जबकि ‘बिग बॉस OTT सीजन 2’ के विनर एल्विश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि शायद अब नियम बदल गए हैं और पिटने वाले को ही घर से बाहर किया जा रहा है। वैसे, बता दें कि विवाद की शुरुआत काजी तौकीर और स्काउट OP से हुई थी। काजी ने स्काउट के कान में थूकने की बात का मजाक बनाया। नुकल ने वहां स्‍काउट को बुलाया। बात हो रही रही थी कि नकुल वहां मौजूद गुल्‍लू से भ‍िड़ गए और दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

माही विज पर नकुल को मारने के आरोप

नकुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई के दौरान माही विज भी चर्चा में आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप को लेकर कुछ दर्शकों का दावा है कि माही ने नकुल की पीठ पर पीछे से मारा। इस घटना के बाद दर्शकों ने सवाल उठाए कि क्या बिग बॉस के घर में इस तरह की शारीरिक हिंसा की अनुमति है। हालांकि, वीडियो के पूरे संदर्भ और इस मामले में बिग बॉस की ओर से लिए गए किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि होना जरूरी है।