प्रोटेसेट के दौरान आमतौर पर नारेबाजी, पुलिस की मौजूदगी और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव का माहौल देखने को मिलता है. लेकिन सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट से जुड़े कई ऐसे फनी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो फनी वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें गंभीर माहौल के बीच ऐसा मजेदार सीन देखने को मिला, जिसे देख यूजर्स हंसने पर मजबूर हो गए.
दरअसल, वीडियो में एक युवक की मम्मी का फोन क्या आया, उसने बिना देर किए फोन सीधे मौके पर मौजूद पुलिस ऑफिसर को थमा दिया. वीडियो को देख लगता है कि युवक भी प्रदर्शन में आया है, तभी उसके फोन पर मम्मी की कॉल आती है. अब प्रदर्शन में पुलिस से बचने से ज्यादा बड़ी चुनौती उसे घर पर अपनी लोकेशन समझाने की लगती है. ऐसे में जो होता है, उसे देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप.
ट्यूशन पर हूं मम्मी
युवक फोन पर बात करते हुए ऐसा अंदाज अपनाता है, मानो वह किसी बेहद सामान्य जगह पर मौजूद हो. इसके बाद वह फोन ऑफिसर की तरफ बढ़ा देता है और कहता है कि आप ही बात कर लो. यानी मामला अब सफाई देने से आगे बढ़कर सीधे ऑफिशियल वेरिफिकेशन तक पहुंच चुका था. मम्मी की डांट से हर कोई डरता है, ऐसे में युवक पुलिस ऑफिसर से बात करने को कहता है कि आप बोल दो मैं ट्यूशन में हूं.
ऑफिसर ने की मदद
वीडियो की सबसे मजेदार बात तब होती है जब ऑफिसर के द्वारा मम्मी को फोन पर यह समझाने की कोशिश की जाती है कि वह ट्यूशन में है. युवक की बातों का मतलब साफ था कि घर पर ज्यादा सवाल-जवाब न हों और किसी तरह मम्मी को भरोसा दिलाया जाए कि बेटा सुरक्षित है और जल्द लौट आएगा. तभी ऑफिसर बोल देते हैं कि आधे घंटे में आ जाएगा घर.
This generation isn’t serious at all. 😭 hassaa diya bc. credit: ig: laakshhay https://t.co/a3uB6Ecbsf
— Gareeb admi (@sauravspeakss) October 14, 2026
यह भी पढ़ें: जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो में फोन पर की जा रही बात साफ सुनाई देती है. फोन पर चल रही बात ही वीडियो को वायरल बनाती है. ऑफिसर और मम्मी के बीच हो रही बात इतनी मजेदार लगती है कि उसे देख यूजर्स अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे. जहां एक तरफ मम्मी फोन उठाने पर ही सवाल-जवाब करने लगती हैं, वहीं ऑफिसर उन्हें शांत करने के लिए मम्मी को समझाते हुए नजर आते हैं.
मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स
इस वीडियो पर लोग कई कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने फनी अंदाज में लिखा भाई मम्मी से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए. एक अन्य यूजर ने इसी कमेंट पर जवाब देते हुए कहा कि भाई सच बोल रहा है, मम्मी मान गई होगी. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर ऑफसिर बात नहीं करते तो, तेरा तो खेल हो जाता. यहां पुलिस और घर पर मम्मी इंतजार करती.
यह भी पढ़ें: अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
