Home Viralन रूस की जूली, न भागलपुर का राहुल… सोशल मीडिया पर वायरल लव स्टोरी निकली फर्जी – viral russian love story fake bhagalpur rahul julie purnia video truth ntc rlch

न रूस की जूली, न भागलपुर का राहुल… सोशल मीडिया पर वायरल लव स्टोरी निकली फर्जी – viral russian love story fake bhagalpur rahul julie purnia video truth ntc rlch

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रही ‘रूसी लव स्टोरी’ की कहानी फर्जी निकली है. वीडियो को भागलपुर के राहुल यादव और रूस की युवती जूली की प्रेम कहानी बताकर शेयर किया जा रहा था. दावा किया जा रहा था कि विदेशी युवती अपने प्रेमी से मिलने भागलपुर के राजापुर गांव पहुंची है और दोनों नवंबर में शादी करने वाले हैं. लेकिन वीडियो की पड़ताल में सच्चाई कुछ और ही निकली.

वायरल वीडियो में जिस युवक को भागलपुर का राहुल यादव बताया जा रहा था, उसकी पहचान पूर्णिया जिले के गढ़बनैली गांव निवासी नमित कुमार के रूप में हुई है. वहीं, युवती को रूस की नागरिक बताकर ‘जूली’ नाम दिया गया था, जबकि मिली जानकारी के मुताबिक वह ब्रिटेन की नागरिक एंड्रिया कोनोली हैं.

ये है वीडियो के पीछे की सच्चाई 

बताया गया है कि एंड्रिया कोनोली पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में एक सामाजिक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंची थीं. वहां सामाजिक संस्था के माध्यम से आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया जा रहा था. इसी कार्यक्रम की वीडियोग्राफी के लिए नमित कुमार अपनी कैमरा टीम के साथ मौजूद था.

कार्यक्रम के दौरान नमित ने विदेशी युवती के साथ एक सामान्य वीडियो बनाया, जिसे बाद में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया. आरोप है कि इसी वीडियो को कुछ सोशल मीडिया पेजों ने अलग कहानी के साथ प्रसारित करना शुरू कर दिया.

व्यूज के लिए जोड़ दी गई प्रेम कहानी

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जाने लगा कि युवती छह महीने बाद अपने प्रेमी से मिलने भारत आई है. कहानी में युवक के टूटे-फूटे घर, गुलाब देकर प्यार जताने और दोनों परिवारों की सहमति से नवंबर में शादी होने जैसी बातें भी जोड़ दी गईं. इन दावों ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा. लेकिन आजतक के कैमरे पर नमित ने आकर पूरी कहानी बताई और सोशल मीडिया पर वायरल दावे की पोल खोली.

नमित कुमार ने बताया कि वह एनजीओ के आधिकारिक कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करने गया था. वहां बनाया गया सामान्य वीडियो बाद में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. इसके बाद युवक और युवती की पहचान तथा उनके कथित प्रेम प्रसंग को लेकर भ्रामक दावे फैलने लगे.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment