Home Viralसपा में जेनजी की एंट्री पर क्या बोले अखिलेश यादव? युवक को दिया ऐसा जवाब, हंसने लगे लोग

सपा में जेनजी की एंट्री पर क्या बोले अखिलेश यादव? युवक को दिया ऐसा जवाब, हंसने लगे लोग

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Akhilesh Yadav Viral Video: जेनजी को सपा में मौका मिलेगा या नहीं? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयुष गुप्ता के इस सवाल पर अखिलेश यादव ने ऐसा जवाब दिया कि सभी हंसने लगे. सपा मुखिया ने आयुष को सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने तक का ऑफर दे दिया. अब इनके बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

Amazon Prime DayTop Deals Inside

SP में जेनजी की एंट्री पर क्या बोले अखिलेश? युवक को दिया जवाब, हंसने लगे सबZoom

अखिलेश यादव और आयुष के बीच हुई बातचीत वायरल.

लखनऊ : सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और इन्फ्लुएंसर आयुष गुप्ता के बीच हुई बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयुष ने अखिलेश यादव से जेनजी (Gen Z) को लेकर सवाल पूछा. इस पर सपा प्रमुख ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे. बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने आयुष को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने तक का ऑफर दे दिया.

जेनजी को सपा में मौका देंगे अखिलेश यादव?

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयुष गुप्ता ने अखिलेश यादव से पूछा कि आजकल पूरा माहौल जेनजी का है. इस पर उन्होंने सवाल किया, ‘कहां है जेनजी पत्रकार?’ ये वीडियो खुद आयुष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस वीडियो को करीब एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. आयुष ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मौजूदा दौर में जेनजी का माहौल है. ऐसे में क्या समाजवादी पार्टी भी जेनजी को पार्टी में इंट्रोड्यूस करेगी और उन्हें मौका देगी? इस सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि अगर कोई नौजवान सामने आता है तो… इसी बीच युवक ने खुद को आगे करते हुए अपना नाम बता दिया. इस पर सपा प्रमुख ने उनसे पूछ लिया कि वह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

(साभार- इंस्टा ayushcantlift)

‘तुम्हें योगी जी के खिलाफ लड़वाना पड़ेगा’

अखिलेश यादव के सवाल पर आयुष गुप्ता ने तपाक से जवाब दिया कि जहां से आप चाहें. इस पर नेता जी हंसते हुए बोले, ‘मुझे लगता है कि तुम्हें योगी जी के खिलाफ लड़वाना पड़ेगा. अगर आपकी इच्छा हो तो मुझे बता देना.’ सपा मुखिया का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे. वहीं, आयुष ने भी मुस्कुराते हुए हामी भर दी. उन्होंने दोबारा पूछा कि क्या यह पक्का है? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हां, बिल्कुल, पीछे नहीं हटेंगे. दोनों के बीच हुई इस मजेदार बातचीत ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बातचीत

अखिलेश यादव और आयुष गुप्ता की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं, आयुष ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में सपा कार्यालय के बाहर की तस्वीर भी साझा की है. इससे इस बातचीत को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

About the Author

authorimg



Source link

You may also like

Leave a Comment