Home Viral‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी चेतावनी – watch vaibhav sooryavanshi viral video at airport photographers

‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी चेतावनी – watch vaibhav sooryavanshi viral video at airport photographers

by BollywoodNewsAndMovie


15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स को दिया गया मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने रील बनाने के चक्कर में अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करने की सलाह दी।

Vaibhav Sooryavanshi
एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने खेल के साथ-साथ मजेदार अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर पैपराजी को खास सलाह देते नजर आए।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी बने। भारतीय टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और सम्मान समारोह के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उन्हें देखते ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वैभव ने भी खुशी-खुशी पोज दिए। वैभव ने कहा, ‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे।’

वैभव को नहीं मिल पा रहा मौका

एशियन गेम्स में भारतीय टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर रही थी। वहां की पिच स्पिनर की मददगार थी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल जा रहा था। उन्होंने सेमीफाइनल में 38 और फाइनल में 15 रनों की पारी खेली थी। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वह बेंच पर बैठे हैं। भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत कर रही है।

अभिषेक और संजू दोनों रन भी बना रहे हैं। इंग्लैंड में संजू सैमसन के फेल होने के बाद वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन वहां पर भी कुछ नहीं कर पाए। जिम्बाब्वे दौरे पर दो फिफ्टी लगाकर वैभव ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाना है। उस मैच में भी वैभव के खेलने का चांस काफी कम नजर आ रहे हैं।

ऋषिकेश कुमार

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है।

ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है।

ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए।… और पढ़ें