Home Hollywoodमशहूर स्विमवियर डिजाइनर और जस्टिन बीबर की एक्स गर्लफ्रेंड सहारा रे का 34 साल की उम्र में निधन

मशहूर स्विमवियर डिजाइनर और जस्टिन बीबर की एक्स गर्लफ्रेंड सहारा रे का 34 साल की उम्र में निधन

by BollywoodNewsAndMovie


मशहूर स्विमवियर डिजाइनर और जस्टिन बीबर की एक्स गर्लफ्रेंड सहारा रे का 34 साल की उम्र में निधन
ग्लैमर जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर स्विमवियर डिजाइनर और सिंगर जस्टिन बीबर की रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड रहीं सहारा रे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि सहारा ने 18 अक्टूबर को अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके परिवार के करीबी सदस्य उनके साथ मौजूद थे। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: मिस्टर चाइनाटाउन Randy See का 34 साल की उम्र में कार हादसे में निधन)
सहारा रे के निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों और करीबियों को गहरा सदमा पहुंचाया है। विशेष रूप से इसलिए क्योंकि कुछ महीने पहले ही वह मां बनी थीं। उन्होंने अपनी नवजात बेटी के प्रति सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट साझा किया था, जिसे देखकर अब फैंस काफी दुखी हैं। हालांकि, उनके परिवार ने उनके निधन के कारणों का खुलासा नहीं किया है। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Richard Riehle का 78 साल की उम्र में हुआ निधन)

बीमारी से जूझ रही थीं सहारा रे

सहारा रे ने अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले भी सार्वजनिक रूप से बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ (Guillain-Barre syndrome) नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से नसों पर हमला करने लगती है। सहारा ने साझा किया था कि एक गंभीर कार दुर्घटना के बाद उन्हें इस बीमारी का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें आंशिक पक्षाघात (पैरालिसिस) की समस्या भी हुई थी। हालांकि, उनके परिवार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनकी मृत्यु का सीधा संबंध इसी बीमारी से था या नहीं।

ग्लैमर जगत में सहारा रे की पहचान

सहारा रे ने मॉडलिंग और सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपना खुद का स्विमवियर ब्रांड ‘सहारा रे स्विम’ भी लॉन्च किया था। साल 2016 में जब उनकी तस्वीरें मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर के साथ सामने आई थीं, तब वह काफी सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा, उनका नाम ऑस्ट्रेलियाई गायक कोडी सिम्पसन के साथ भी जोड़ा गया था।

सहारा के पिता टोनी रे ऑस्ट्रेलिया की एक जानी-मानी हस्ती रहे हैं। सहारा का बचपन ऑस्ट्रेलिया और कैलिफोर्निया के बीच बीता था। पिछले कुछ वर्षों से वह ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर हो गई थीं। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment