Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 ट्रोलर्स पर भड़के सलमान, सीने में दर्द से हुए बेहाल

Bigg Boss 20 ट्रोलर्स पर भड़के सलमान, सीने में दर्द से हुए बेहाल

by BollywoodNewsAndMovie


कहते हैं साज़ की धुन सबने सुनी पर साज़ पे क्या गुजरी ये किसी ने ना जाना , ऐसा ही कुछ फिल्मी सितारों का भी हाल है जो अपनी प्रसिद्धि को बनाए रखने के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर लाखों जतन करते हैं , शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ कर कई बीमारियों को झेलते हुए अपने काम को अंजाम देते हैं , बावजूद इसके कलाकारों की दुख और तकलीफ को नजरअंदाज करके जब कई लोग उन कलाकारों को लेकर भला बुरा कहते हैं , उनका मजाक उड़ा कर उनकी तकलीफ को हाई लाइट कर के अपना फायदा कमाने की कोशिश करते है तो कई बार कलाकार जो कलाकार से पहले इंसान भी होने की वजह से उनका सब्र का बाँध भी टूट जाता है .

ऐसा ही कुछ हाल ही में बिग बॉस 20 के शनिवार का वार में तब देखने को मिला जब सलमान खान बिग बॉस 20 के प्रतियोगियों की क्लास लगाने बिग बॉस हाउस में पहुंचे.

गौरतलब है कई बीमारियों से जूझ रहे सलमान खान को जब पिछले कुछ दिनों से 60 साल का बूढ़ा होने और सिर पर बाल ना होने की वजह से सिर पर फेटा बांधने और टोपी लगाने को लेकर बुरी तरह ट्रोल किया गया तो उस के प्रति गुस्से की भड़ास सलमान खान ने शनिवार का वार के दौरान ट्रोलर्स की बेहूदगीइयां और बदतमीजियों को बयान करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया , सलमान खान ने बताया पिछले कुछ समय से उनकी उम्र उनके बालों को लेकर और उन्हें फोटो के जरिए गंदा और बूढ़ा दिखा कर लोग अपने सब्सक्राइब और पैसे बना रहे हैं, तो अब मैं लोगों को यही पर बता देता हूं कि मेरा असल लुक क्या है.

यह कहकर सलमान खान ने अपने कोट और शर्ट उतार दिया और अपनी असल सिक्स पैक वाली बाॅडी दिखा दी, इतना ही नहीं सलमान ने अपनी टोपी उतारते हुए कहा ,लो मैं अपनी टोपी भी उतार देता हूं , अब देख लो मैने हेयर वीविंग की है या टकला हूँ ,अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए सलमान ने बताया कि उनके एक करीबी दोस्त की मौत होने की वजह से सलमान ने अपने बाल हटवाए , जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनके गंजे पन को भी हाई लाइट करना शुरू कर दिया , बेहद गुस्से में सलमान खान ने कैटरीना कैफ का नाम बिना लिए यह भी जिक्र किया कि अगर कोई बच्चा पैदा करने के बाद मोटा हो जाता है तो ट्रोलर्स उसको भी नीचा दिखाने से नहीं चूकते.

इतना ही नहीं आजकल ट्रोलर्स के अलावा पपराजी भी हीरोइनों का बैक ओर थाइज पर कैमरा जूम करके सोशल मीडिया पर बताओ ये कौन है कैप्शन लिख कर पैसे और सब्सक्राइबर बढ़ा रहे है ,जो बोहत ही शर्म की बात है, सलमान के अनुसार कई हीरोइनों की ऐसी फोटो की तरह उनकी भांजी की भी ऐसी ही गंदी फोटो खींची गई है, ऐसे ही कई सारी बातें कहते हुए सलमान बेहद गुस्से में नजर आए , और आखिर में अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा जिसे वह पानी पी पीकर काबू में करने की कोशिश कर रहे थे , लेकिन जब उनसे सीने का दर्द कंट्रोल नहीं हुआ तो वह वही फर्श पर बैठ गए और बिग बॉस 20 के प्रतियोगियों के बार बार कहने पर कि सलमान ब्रेक ले , शो बंद कर दिया गया ..सलमान का दिल पकड़ कर बैठना कहानी का एक पहलू है क्योंकि सलमान की कोई तबीयत नहीं खराब हुई बल्कि उन्होंने शो के एक प्रतियोगी क़ाज़ी तौकीर को एक्सपोज करने के लिए ये नाटक किया ,दरअसल काजी ने शो के दौरान तबियत खराब होने का नाटक करके ना सिर्फ सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा बल्कि मेडिकल रूम में जाने की भी जिद की ,जबकि काजी को कुछ नहीं हुआ था वो नाटक कर रहे थे ,उसी के जवाब में सलमान ने ये नाटक किया और प्रतियोगी क़ाज़ी का पर्दाफाश कर के उनको जबरदस्त फटकार लगाई .

सलमान की बातों से यह बात तो साफ हो गई कि कलाकारों को नाम शोहरत बनाए रखने के लिए क्या कुछ झेलना पड़ता है जो कि कई बार बर्दाश्त के बाहर होता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment