Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: पिता की बीमारी का जिक्र कर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- अपनी इमेज खराब करने नहीं आई

Bigg Boss 20: पिता की बीमारी का जिक्र कर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- अपनी इमेज खराब करने नहीं आई

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: पिता की बीमारी का जिक्र कर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- अपनी इमेज खराब करने नहीं आई

आम्रपाली को आई बीमार पिता की याद
Image Credit source: aamrapali1101/Instagram

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के हालिया लाइव स्ट्रीम में आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रोती नजर आई हैं. वीकेंड का वार के दौरान बार-बार निशाना बनाए जाने से एक्ट्रेस काफी निराश दिखीं. इस दौरान उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए बताया कि शो में उन पर बार-बार दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान हो चुकी हैं. आम्रपाली ने कहा कि जब भी उनसे दोहरे मापदंड अपनाने को लेकर सवाल किया जाता है, तो वह उसका जवाब देती हैं और अपनी बात समझाने की कोशिश करती हैं.

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जब भी उन्हें कुछ गलत लगा है, उन्होंने उसके खिलाफ आवाज उठाई है. ऐसा करने के लिए उन्हें अपने दोस्तों के खिलाफ भी खड़ा होना पड़ा है. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बीमार पिता का भी जिक्र किया और फूट-फूटकर रोने लगीं.

फूट-फूटकर रोईं आम्रपाली

बिग बॉस की लाइव फीड में लवप्रीत से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा, अब मेरा यहां रुकने का मन नहीं कर रहा है. हर वीकेंड का वार में मेरे गेम पर सवाल उठाए जाते हैं और मुझ पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लगाए जाते हैं. मुझे पता है कि मैंने बिग बॉस के लिए हां क्यों कहा था. बाहर मेरे पापा की तबीयत ठीक नहीं है. उनकी हालत बहुत खराब है और उन्हें छोड़कर मैं इस शो में आई हूं. मेरे लिए यह सब बहुत मुश्किल रहा है. मैं ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती, जहां मुझे लगातार नीचा दिखाया जाए, निशाना बनाया जाए और बेवजह मेरी छवि खराब की जाए.

गुल्लू-कनिका के मुद्दे में क्यों पड़ी थीं आम्रपाली

इस बीच, बिग बॉस के घर में हुई एक और घटना भी चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, अरिशफा ने कनिका मान, गुल्लू और माही के बेड पर पानी डाल दिया था. इस घटना के बाद आम्रपाली ने इसके खिलाफ अपना स्टैंड लिया. हालांकि, कनिका और गुल्लू उनके इस रुख का विरोध करते नजर आए. इस बात का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस मामले को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं कर रही थीं और न ही नाटक कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनके दोस्त स्काउट और यंग को बाहर सोना पड़ा था। इसी वजह से उन्हें लगा कि इस मामले में आवाज उठाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी के मजाक से आग बबूला हुईं अरिशफा खान, बोलीं- घटिया इंसान

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment