Last Updated:
सुपरस्टार रजनीकांत और निर्देशक नेलसन दिलीपकुमार की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के साथ ही दर्शकों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के दम पर फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. पहले हफ्ते का सफर पूरा होने से पहले ही इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. खास बात है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘जेलर 2’ साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई शुरुआत की, जो अब भी जारी है. हर दिन यह मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही ‘जेलर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने भारत में 7 दिनों के अंदर 317.20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं ओवरसीज से फिल्म ने अब तक 205 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है. इसके साथ ही पहले हफ्ते के खत्म होने से पहले ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 576.45 करोड़ तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
महज 7 दिनों की कमाई के साथ ‘जेलर 2’ अब तमिल सिनेमा के इतिहास में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस रेस में इसने मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ और लोकेश कनकराज की फिल्म ‘कुली’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इसके अलावा ‘जेलर 2’ ने अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के 20 दिनों के 560 करोड़ के कुल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. अब ‘जेलर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी मूवी बन चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 1813 करोड़ के कलेक्शन के साथ पहले नंबर पर है. इसके बाद रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 576 करोड़ कमाकर दूसरे नंबर पर डेरा डाल चुकी है, जबकि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 560 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं, ‘हनुमान अंश’ ने 451 करोड़ और ‘बॉर्डर 2’ ने 450 करोड़ की कमाई कर चौथे और पांचवें नंबर पर हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है. फिल्म ने मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ के 488.36 करोड़ और रजनीकांत की ही पिछली फिल्म ‘कुली’ के 518 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इस शानदार कमाई के साथ ‘जेलर 2’ अब तमिल सिनेमा के इतिहास में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
दशहरा और नवरात्रि के त्यौहारी सीजन में ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. इसके अलावा सिनेमाघरों में किसी बड़ी सोलो फिल्म की टक्कर न होने का सीधा फायदा भी थलाइवा की इस फिल्म को मिला. वीकडेज में भी दर्शक भारी तादाद में थिएटर पहुंच रहे हैं, जिससे फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार बनी हुई है. आने वाले वीकेंड में इसके कलेक्शन में और बड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीद है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की सूची में ‘2.0’ अभी भी 691 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ पहले स्थान पर काबिज है. इसके बाद थलापति विजय की ‘लियो’ 605 करोड़ के साथ दूसरे और रजनीकांत की ‘जेलर’ 604 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं, ‘जेलर 2’ ने तेजी से आगे बढ़ते हुए 576 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है और यह चौथे स्थान पर है, जबकि ‘कुली’ 518 करोड़ के कलेक्शन के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
बता दें कि ‘जेलर 2’ का निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार ने किया है और इसे कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में राम्या कृष्णन ने अपने पुराने किरदार को दोहराया है. वहीं, इस बार एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन की स्टारकास्ट में एंट्री हुई है. ‘जेलर 2’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी. इसमें रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद करते नजर आता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
