Bigg Boss 20 Ration Task: ‘बिग बॉस 20’ में हर गुजरते दिन के साथ घरवालों के बीच मुकाबला और तनातनी बढ़ती नजर आ रही है। राशन को लेकर होने वाले टास्क अक्सर घर में विवाद की वजह बनते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच राशन को लेकर तीखी नोकझोंक दिखाई गई है। इससे पहले भी शो में दोनों के बीच मतभेद सामने आ चुके हैं।
जियोहॉटस्टार की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को राशन टास्क के नियम समझाते नजर आते हैं। वह बताते हैं कि घर के आसपास साप्ताहिक राशन के कुछ आइटम रखे गए हैं और टास्क के अंत तक जो सामान डिलीवर नहीं हो पाएगा, वह घर के राशन से कट जाएगा। नियम सुनने के बाद घरवाले राशन इकट्ठा करने में जुट जाते हैं। प्रोमो में आम्रपाली दुबे, माही विज समेत कई कंटेस्टेंट्स इस टास्क को लेकर परेशान नजर आते हैं।
