Home Morning News (खास खबरें)Surat School Electrocution Tragedy; 9th Class Student

Surat School Electrocution Tragedy; 9th Class Student

by BollywoodNewsAndMovie


सूरत3 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

सरकारी सिस्टम की लापरवाही की वजह से गुजरात के सूरत में 9वीं के एक स्टूडेंट की मौत हो गई। मंगलवार को स्कूल की छत पर बिजली के पाइप से 14 साल के अब्दुल रहमान को करंट का झटका लग गया था। प्रिंसिपल अपनी कार से सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सूरत के मानदरवाजा इलाके में स्थित सुमन सरकारी स्कूल की है।

स्कूल प्रशासन का कहना है कि मैदान में तीन स्कूलों के बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे, इसलिए पीटी करवाने बच्चों के स्कूल की छत पर ले जाया गया था। छत पर लगे बिजपी के पाइप में करंट था, जो अब्दुल की मौत का कारण बन गया। लापरवाही के लिए पीटी टीचर शेख बहाउद्दीन अजीमुद्दीन को बर्खास्त कर दिया गया है।

छत पर बिना फिटिंग के ही पाइप से जोड़ा गया था बिजली का तार।

छत पर बिना फिटिंग के ही पाइप से जोड़ा गया था बिजली का तार।

एक ही इमारत में तीन स्कूल चलते हैं, मैदान खाली नहीं था

एक छात्र ने बताया कि पीटी करते वक्त अब्दुल का पैर स्लिप हो गया था। वही सीधे बिजली के पाइप से टकरा गया। वह एक मिनट तक तड़पता रहा और बेहोश हो गया। एक टीचर ने लकड़ी से पाइप का करंट वाला तार उससे दूर किया। इसके बाद टीचर ने उसे सीपीआर दिया।

स्कूल के प्रिंसिपल अपनी कार से उसे पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक अब्दुल की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने बताया कि अब्दुल के शरीर पर करंट लगने और जख्मों के कई निशान थे।

अब्दुल के पिता सलीम शेख उमरवाड़ा लो-कॉस्ट कॉलोनी में रहते हैं और ऑटो रिक्शा चलाकर 3 बच्चों समेत पूरे परिवार का गुजारा करते हैं।

बिजली का लोहे का पाइप, जिसमें दौड़ रहा था करंट।

बिजली का लोहे का पाइप, जिसमें दौड़ रहा था करंट।

टेक्नीशियन को भी लगा करंट का झटका

सूरत महानगरपालिका के उधना जोन के इलेक्ट्रिक विभाग की घोर लापरवाही और ढुलमुल रवैये के चलते स्कूल की छत की बाउंड्री वॉल के अंदर की तरफ ही लाइट पोल लगा दिया गया था। चालू इलेक्ट्रिक वायर को टेरेस पर ही खुला छोड़ दिया गया था।

हादसे के बाद उधना जोन के इलेक्ट्रिक विभाग के टेक्नीशियन और वायरमैन की टीम मौके पर पहुंची। एक टेक्नीशियन ने जब बिजली के पोल को अपने हाथ से चेक करने की कोशिश की, तो उसे भी झटका लगा।

जांच करने पर पता चला कि पाइप के अंदर का इलेक्ट्रिक वायर खुला था, जिसके चलते पूरे पाइप में करंट दौड़ रहा था। यानी की मानसून के दौरान छत पर पानी भरने से पूरी छत पर करंट फैल रहा होगा।

सूरत के मानदरवाजा इलाके में स्थित सुमन सरकारी स्कूल।

सूरत के मानदरवाजा इलाके में स्थित सुमन सरकारी स्कूल।

सवाल: जिम्मेदारी केवल पीटी टीचर की थी?

सिविल अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुमन स्कूल के प्रभारी शासनाधिकारी धर्मेश पटेल ने बताया कि पावर तो बंद था फिर ये हादसा कैसे हुआ हैरानी हो रही है। जांच के आदेश दिए गए हैं।

हादसे के बाद जून-2025 से कार्यरत पीटी शिक्षक शेख बहाउद्दीन अजीमुद्दीन को सेवा से हटा दिया गया। घटना की जांच होगा, जिससे पता चलेगा कि जिम्मेदारी केवल शिक्षक की थी या स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक स्तर पर भी कोई चूक हुई।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

शाहजहांपुर में मिल्क वैन की टक्कर से छात्र की मौत:9वीं का छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद सड़क पार कर रहा था

शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर दो बजे एक मिल्क वैन की टक्कर से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। यह घटना स्कूल से छुट्टी के बाद सड़क पार करते समय हुई। मृतक की पहचान हयातपुरा निवासी 14 वर्षीय अंश त्रिवेदी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

You may also like

Leave a Comment