Home Morning News (खास खबरें)Delhi Road Accident: MLAs Anil Jha and Abhay Patil Injured

Delhi Road Accident: MLAs Anil Jha and Abhay Patil Injured

by BollywoodNewsAndMovie


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Road Accident: MLAs Anil Jha And Abhay Patil Injured | Latest News

नई दिल्ली2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में यह हादसा ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने हुआ। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में यह हादसा ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने हुआ।

दिल्ली के ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए। इनमें दो लोग भाजपा और AAP के विधायक हैं। हादसा पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने PWD ऑफिस के पास हुआ।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट 32 साल के आशुतोष पांडे चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी सवार थे। दूसरी तरफ इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा AAP विधायक अनिल झा और कर्नाटक के BJP विधायक अभय पाटिल समेत लोग मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर से ITO की तरफ जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसके बाद सामने से आ रही इनोवा SUV से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें दोनों विधायक बैठे थे।

हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

AAP और भाजपा के दोनों विधायक इनोवा कार में सवार थे। कार पर कर्नाटक सरकार भी लिखा था।

AAP और भाजपा के दोनों विधायक इनोवा कार में सवार थे। कार पर कर्नाटक सरकार भी लिखा था।

SUV से टक्कर के बाद स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

SUV से टक्कर के बाद स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विधायकों की SUV का आगे का हिस्सा भी डैमेज हुआ।

विधायकों की SUV का आगे का हिस्सा भी डैमेज हुआ।

दोनों विधायक LNJP अस्पताल में भर्ती

टक्कर के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, घायलों को मामूली चोटें आई हैं और सभी की हालत स्थिर है। हादसे में घायल दोनों विधायकों की स्थिति भी सामान्य बताई गई है।

स्विफ्ट का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना जोरदार था कि स्विफ्ट का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी के पार्ट्स टूटकर सड़क पर बिखड़ गए। विधायकों की इनोवा कार के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आईपी एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर क्षतिग्रस्त कारों के कारण ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में मदद की, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

स्विफ्ट ड्राइवर बोले- SUV ने पीछे से मेरी कार को टक्कर मारी

स्विफ्ट कार चला रहे आशुतोष पांडे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, मैं ITO की रेड लाइट से दाहिने तरफ मुड़ा। मैं मुड़ा ही था, इसलिए मेरी गाड़ी की स्पीड 20kmph के आसपास ही रही होगी। मैं पुलिस हेडक्वाटर के पास पहुंचा था।

पीछे से एक गाड़ी काफी स्पीड में आ रही थी। उसने सड़क का एंगल तोड़ते हुए मेरी गाड़ी को टक्कर मारी। एयरबैग खुल गए थे, इसलिए मुझे सिर्फ झटका लगा। मेरी गाड़ी हिट हुई थी, मैं खुद को संभालने में लगा था, उस गाड़ी में कौन था, ये देख नहीं पाया।

घायल AAP विधायक अनिल झा पहले भाजपा में थे

अनिल झा की उम्र 50 साल है और वे पेशे से राजनीतिक नेता और एडवोकेट हैं।

अनिल झा की उम्र 50 साल है और वे पेशे से राजनीतिक नेता और एडवोकेट हैं।

अनिल झा दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। उन्होंने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बजरंग शुक्ला को 21,871 वोटों से हराया।

उन्होंने IGNOU से लाइब्रेरी साइंस में एमए किया है। उपलब्ध चुनावी हलफनामे के अनुसार, 2025 में उनकी घोषित संपत्ति करीब 4.33 करोड़ रुपये थी।

बीजेपी के अभय पाटिल चार बार से बेलगावी से विधायक

अभय पाटिल 1999 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2004 में भाजपा के टिकट पर हायर बागेवाड़ी से जीतकर पहली बार विधायक बने।

अभय पाटिल 1999 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2004 में भाजपा के टिकट पर हायर बागेवाड़ी से जीतकर पहली बार विधायक बने।

अभय पाटिल कर्नाटक की बेलगावी दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। वे 2023 में लगातार चौथी बार इस सीट से विधानसभा के लिए चुने गए। इससे पहले वे 2004-07, 2008-13 और 2018-23 में भी विधायक रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा के आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, उनका जन्म 1969 में बेलगावी में हुआ था। वे कृषि और समाज सेवा से जुड़े हैं। उनकी शिक्षा SSLC और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट तक है।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा,5 की मौत: बेतिया में बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे पिता की भी जान गई

बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

You may also like

Leave a Comment