Home Morning News (खास खबरें)Haryana School Holiday Minister Shruti Chaudhary Order DEEO Update

Haryana School Holiday Minister Shruti Chaudhary Order DEEO Update

by BollywoodNewsAndMovie


हरियाणा के कई सरकारी व निजी स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी रहेगी। मंत्री के ऐलान के बाद बच्चों ने खुशी जताते हुए तालियां बजाई थीं।

हरियाणा के 13 जिलों में कल यानी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ने 16 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

.

आदेश के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, करनाल, हिसार, चरखी दादरी, हांसी, फरीदाबाद, नूंह, कैथल, रोहतक और झज्जर में स्कूल बंद रहेंगे।

दरअसल, 15 अगस्त को विभिन्न परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई स्कूली बच्चे और टीचर्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसको लेकर जब झज्जर में मंत्री आरती राव ने छुट्टी की घोषणा की तो बच्चे तालियां बजाने लगे। कैथल में सिर्फ उन्हीं स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी, जिनमें पढ़ रहे बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

पंचकूला DEEO के द्वारा जारी किया गया पत्र।

पंचकूला DEEO के द्वारा जारी किया गया पत्र।

पंचकूला में श्रुति चौधरी ने किया था ऐलान

महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने 15 अगस्त को पंचकूला जिले के सभी स्कूलों के लिए 17 अगस्त को अवकाश की घोषणा की थी।

सरकारी के साथ निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

DEEO की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहेंगे। यानी यह अवकाश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को भी आदेश के अनुसार संस्थान बंद रखने होंगे।

झज्जर में भी आया नोटिस

मंत्री की घोषणा के बाद बच्चों ने तालियां बजाई

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जब झज्जर में मंत्री आरती राव ने 17 अगस्त की छुट्टी का ऐलान किया तो बच्चों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। घोषणा सुनते ही बच्चों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। कुछ देर तक समारोह में बच्चों की तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

16 अगस्त को जारी आदेश में जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEOs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों तक इस आदेश की सूचना तत्काल पहुंचाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन हो।



Source link

You may also like

Leave a Comment