Home Box OfficeUdta Teer And Tu Hai Meri Kiran Box Office Collection Know Total Eaning Jailer 2 – Entertainment News: Amar Ujala

Udta Teer And Tu Hai Meri Kiran Box Office Collection Know Total Eaning Jailer 2 – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




सिनेमाघरों में 23 अक्तूबर को कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’,  सोनाक्षी सिन्हा की ‘तू है मेरी किरण’,  ‘तुम मेरे हो’ और ‘पहला प्यार दूसरी बार’ शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को सबसे ज्यादा ‘जेलर 2’ ने कमाई की है। जानिए नई फिल्मों के आगे ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ ने कितना कमाया है?





Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ की धीमी शुरुआत 

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। 
  • यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। आयुष्मान की इस फिल्म का जिस तरह क्रेज था और जिस हिसाब से इसका प्रमोशन किया जा रहा था, फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। 
  • पहले दिन इसने 4.10 करोड़ की कमाई की है।
  • यही इसका कुल कलेक्शन भी है।


Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2

फिल्म ‘तू है मेरी किरण’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘तू है मेरी किरण’ का कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ भी 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। इस फिल्म के साथ सोनाक्षी ने काफी समय बाद बड़े परदे पर वापसी की है। हालांकि बड़े परदे पर वापसी के बाद उनकी फिल्म के लिए पहला दिन भी कुछ खास साबित नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन करीब 25 लाख से 50 लाख के बीच कमाई की है।


Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2

फिल्म तुम मेरे हो
– फोटो : इंस्टाग्राम @guruchoudhary


‘तुम मेरे हो’

  • अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
  • यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है।
  • फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है।
  • फिल्म ने पहले दिन करीब 18 लाख की कमाई की है। 


Udta teer and Tu hai meri kiran box office collection know total eaning jailer 2

पहला प्यार दूसरी बार
– फोटो : सोशल मीडिया


‘पहला प्यार दूसरी बार’

फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। पहले दिन इसने महज 50 लाख रुपये की कमाई की है।

 




Source link

You may also like

Leave a Comment