Home Box OfficeBox Office: नई रिलीज ‘उड़ता तीर’ पर भारी पड़ी ‘जेलर 2’, लाखों में सिमटी ‘प्रहार’-‘नई नवेली’, जानें-‘दृश्यम 3’ का फ्राइडे कलेक्शन

Box Office: नई रिलीज ‘उड़ता तीर’ पर भारी पड़ी ‘जेलर 2’, लाखों में सिमटी ‘प्रहार’-‘नई नवेली’, जानें-‘दृश्यम 3’ का फ्राइडे कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


शुक्रवार को सिनेमाघरों में एक बार फिर कई नई फिल्में रिलीज हुईं. इनमें आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ का थिएटर में गर्दा उडा रही ‘जेलर 2’ से लेकर ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’, ‘रणबाली’ और ‘दृश्यम 3’ से कड़ा मुकाबला हुआ है. चलिए यहां जानते हैं कि फ्राइडे, 23 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी है.

उड़ता तीर ने फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने  की ओपनिगं ठीक ठाक हुई है. इस फिल्म में सारा अली खान ने भी अहम रोल प्ले किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के पहले दिन यानी फ्राइडे को 4.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.83 करोड़ रुपये हुआ है. 

जेलर 2 का दूसरे फ्राइडे का कितना रहा कलेक्शन?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला है. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 14.50 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 9 दिनों की कुल नेट कमाई अब 348.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रणबाली’ की दूसरे फ्राइडे कितनी रही कमाई?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. इसने अपने पहले हफ्ते में 45.20 करोड़ की कलेक्शन किया. वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसकी कमाई को झटका लगा है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘रणबाली’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2.10 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 47.30 करोड़ रुपये हो गई है.

प्रहार का दूसरे फ्राइडे का कितना रहा कारोबार?
राजुकमार राव की ‘प्रहार’ ने अपने पहले हफ्ते में 17.15 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘प्रहार’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 60 लाख कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 17.75 करोड़ रुपये हो गई है.

नई नवेली का दूसरे फ्राइडे का कलेक्शन कितना रहा?
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने अपने पहले हफ्ते में 22.15 करोड़ का कलेक्शन किया. अब दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसका कलेक्शन भी लाखों में सिमट गया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 60 लाख कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 22.75 करोड़ रुपये हो गई है.

दृश्यम 3 की चौथे गुरुवार की कितनी रही कमाई? 
अजय देवगन की दृश्यम 3 ने सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म करते हुए तीन हफ्ते पूरे तक लिए हैं और अब ये चौथे हफ्ते में एंट्री कर गई है. बता दें कि इसके तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 28.85 करोड़ रुपये रहा है.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को 1.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दिनों की कुल नेट कमाई अब 363.85 करोड़ रुपये हो गई है.

 



Source link

You may also like

Leave a Comment