आलिया-दीपिका को लेकर क्या बोलीं राधिका?
राधिका ने आगे बताया कि बॉक्स ऑफिस के समीकरणों को देखते हुए, महिला कलाकार अक्सर ऐसी फिल्में चुनती हैं जिनमें पुरुष मुख्य भूमिका निभा रहे हों। राधिका ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में थिएट्रिकल रिलीज के मामले में यह समझना मुश्किल हो गया है कि क्या चलेगा और क्या नहीं। अगर कोई ऐसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, जिसमें मैं मुख्य भूमिका में हूं, तो वह शायद फ्लॉप हो जाए, भले ही वह कितनी भी बेहतरीन फिल्म क्यों न हो। मैं आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी स्टार नहीं हूं, जिनके मामले में कम से कम यह उम्मीद तो की जा सकती है कि फिल्म की ओपनिंग अच्छी होगी। मैं आपसे बिल्कुल ईमानदारी से कह रही हूं। इसका मतलब यही है कि मुझे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना पड़ता है, जिनमें पुरुष मुख्य भूमिका निभाते हैं।’




